फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   rekha miss amitabh bachchan many times

क्या रेखा भूल नहीं पा रही हैं अमिताभ को?

Wed, 15 Oct 2014 08:03 AM IST
Updated Wed, 15 Oct 2014 08:03 AM IST
विज्ञापन
rekha miss amitabh bachchan many times

सत्तर और अस्सी के दशकों में अमिताभ बच्चन और रेखा के कथित रोमांस की अटकलों पर कई सुर्खियां बनीं। हालांकि दोनों ही सितारों ने कभी भी इस बात को न खुलकर स्वीकारा और न ही कोई ज़ोरदार खंडन किया।

विज्ञापन


ऐसा लगता है कि अमिताभ के साथ की गई अपनी सुपरहिट फ़िल्मों वाले दौर को रेखा आज भी भूली नहीं हैं। और ये बात साफ़ नज़र आई बीते सप्ताह जब अपनी आने वाली फ़िल्म 'सुपरनानी' को प्रमोट करने रेखा टीवी शोज़ 'बिग बॉस' और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गईं।
विज्ञापन

डर लगता है बिग बॉस से

rekha miss amitabh bachchan many times

'बिग बॉस' में जैसे ही रेखा ने प्रवेश किया अमिताभ और उन पर फ़िल्माया गया गाना 'परदेसिया' बजाया गया। फिर अमिताभ और रेखा की ही फ़िल्म 'सुहाग' के 'अठरह बरस' गाने पर शो के होस्ट सलमान ख़ान के साथ रेखा ने डांस किया।

जब सलमान ने रेखा से अपनी फ़िल्म 'दबंग' का एक डायलॉग बोलने को कहा तो रेखा बोलीं, "थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब. प्यार से लगता है. जो हम बेशुमार कर सकते हैं 'बिग बी' यानी कि बिग बॉस से। "

'बिग बॉस' के प्रतियोगी पुनीत इस्सर ने रेखा की शान में जब एक शेर कहा, तो रेखा ने कहा, "और कितने गुनाह करेंगे आप! ख़ुदा गवाह है। ग़ौरतलब है कि फ़िल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान पुनीत इस्सर के साथ एक फ़ाइटिंग सीक्वेंस करते हुए अमिताभ बच्चन चोटिल हो गए थे।

यहां भी आई अमिताभ की याद

rekha miss amitabh bachchan many times

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में रेखा पर अमिताभ बच्चन का 'जादू' साफ़ दिख रहा था। रेखा ने फ़िल्म 'मुक़द्दर का सिकंदर' के 'सलाम-ए-इश्क़' और फिर 'सिलसिला' से 'रंग बरसे' और 'नीला आसमान' गाना भी गाया।

'सिलसिला', रेखा और अमिताभ की एक साथ आख़िरी फ़िल्म थी। शो में मौजूद दर्शकों ने भी रेखा से बार-बार अमिताभ के गाने और संवाद सुनने की फ़रमाइश की।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed