{"_id":"ba53c5ba-270c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ratan-rajput-want-to-become-call-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेश्या बनने की इच्छा रखती है रतन राजपूत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
वेश्या बनने की इच्छा रखती है रतन राजपूत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Nov 2012 11:20 AM IST
विज्ञापन
‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’ धारावाहिक की लाली किरदार से फेमस हुई टीवी अभिनेत्री रतन राजपूत रतन राजपूत का स्वंयवर से भी खूब चर्चा में रही है। लेकिन इस बार रतन के चर्चा में आने का कारण उनका कोई टीवी करैक्टर नहीं बल्कि हाल ही में दिया बयान है।
विज्ञापन
जी हां, रतन राजपूत ने इच्छा जाहिर की है कि वे वेश्या के रोल को जीना चाहती हैं। रतन का मानना है कि इस किरदार के कुछ रूप ऐसे हैं जिनसे लोग अभी तक रूबरू नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
रतन के मुताबिक, मौका मिलने पर वो वेश्या के किरदार को जरूर निभाएंगी और वेश्या के जीवन के उन पहलुओं को जागरूक करेंगी जिनसे दर्शक वर्ग अभी तक अंजान है। रतन का ये भी कहना है कि इस वर्ग की बहुत सी भावनाओं और संवेदनाओं को आमजन आसानी से समझ नहीं पाता।
विज्ञापन
एक बार रतन ने ये भी इच्छा जाहिर की थी कि वे टीवी पर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को दिखाना चाहती हैं यदि कभी उन्होंने किसी धारावाहिक का बतौर निर्माता-निर्देशक कार्यभार संभाला तो वे सीमित कड़ियों वाले धारावाहिक को बनाएंगी जो लोगों को अपने से रूबरू करवाएगा।