बिग बॉस 15 के आगामी एपिसोड का प्रोमो जारी हो चुका है। कलर्स टीवी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर आने वाले एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसे अब तक 2 लाख 69 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। नये प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि रश्मि देसाई किस तरह से तेजस्वी प्रकाश पर करण कुंद्रा के प्रति वफादार नहीं होने का आरोप लगा रही हैं।
Bigg Boss 15: रश्मि देसाई ने तेजस्वी प्रकाश पर लगाया यह आरोप, मिला ऐसा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा गया है कि रश्मि को लेकर तेजकरण में उठा एक नया विवाद। नॉमिनेशन से कौन हो पायेगा इस हफ्ते सुरक्षित? इस प्रोमो वीडियो की शुरुआत तेजस्वी द्वारा रश्मि के पीठ पीछे उनके खिलाफ जाने की शिकायत से होती है।
इसके बाद रश्मि देसाई चिल्लाती है, तू अपने ही साथी के लिए वफादार नहीं रह सकती तो कोई बात नहीं। यह सुनते ही तेजस्वी भड़क उठती हैं और कहती हैं कि मेरे या करण के बीच टिप्पणी करना बंद करें।
View this post on Instagram
इस प्रोमो वीडियो के एक अन्य भाग में तेजस्वी और करण को लड़ते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि वह कहती हैं, कि तू रश्मि को बचाने के लिए खेलने वाला है, तो मैं इसके साथ ठीक नहीं हूं। वह आगे कहती हैं कि जाहिर है आपने उसे बचाना शुरू कर दिया है, कृपया जारी रखें।
गौरतलब है कि इससे पहले के एक एपिसोड में करण ने घुटनों के बल बैठकर तेजस्वी को प्रपोज किया। उन्होंने अपने हाथ में गुलाब का फूल पकड़ते हुए कहा, 12 हफ्तों में मुझे अपने बारे में इतनी सारी चीजें पता चली हैं। मुझे नहीं पता था कि एक लड़की मेरी जिंदगी में इतनी सारे मतभेद ला सकती है। पहले भी रश्मि और तेजस्वी को करण के लिए कई बार लड़ते हुए देखा गया है। रश्मि ने इस सीजन में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस के घर में एंट्री की थी।