फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rape accused actor Vishal thakkar missing from many days

कहीं लापता हो गया है छोटे पर्दे का ये हीरो, गर्लफ्रेंड ने लगाया था रेप का आरोप

Wed, 13 Jan 2016 05:54 PM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
Rape accused actor Vishal thakkar missing from many days

छोटे पर्दे के हीरो विशाल ठक्कर कहीं गायब हो गए हैं। 13 दिन हो गए हैं और उनका कोई अता-पता नहीं है। ये बात और चिंताजनक इसलिए हो गई है क्योंकि हाल ही में उन पर अपनी गर्लफ्रेंड का रेप करने का आरोप लगा था।

विज्ञापन


तीन महीनों पहले विशाल की गर्लफ्रेंड ने उन पर बलात्कार करने का आरोप लगाया था। इसी के बाद से विशाल की जिदंगी में जैसे उथल पुथल मच गई थी।

हालांकि खबरों के मुताबिक उनकी गर्लफ्रेंड ने केस वापस ले लिया था क्योंकि इन दोनों के बीच की परेशानियां दूर हो गई थीं और ये फिर साथ आ गए थे। उनकी गर्लफ्रेंड भी सीरियलों में काम करती हैं।
विज्ञापन


मामला सुलझ जाने के बावजूद विशाल के ऐसा कुछ ऐसा हो रहा था जिससे वो बहुत परेशान थे।

काम से भी निकाला गया

Rape accused actor Vishal thakkar missing from many days

फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस औऱ सीरियल वीर शिवाजी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम कर चुके विशाल को इस मामले के बाद से कोई काम नहीं दे रहा था। उन्हें कई जगहों से जवाब में न ही मिल रहा था।

इस बात से विशाल काफी परेशान भी थे। अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है कि क्या उनके गायब होने के पीछे यह वजह है या कुछ और। लेकिन आखिरी बार वे उस खास इंसान के साथ ही देखे गए थे।

आखिरी बार फिल्म देखने गया था

Rape accused actor Vishal thakkar missing from many days

वो खास इंसान कोई और नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड ही थीं जिनके साथ वे 31 दिसंबर 2015 को फिल्म देखने गए थे।

उसी के बाद से विशाल गायब हैं और आज 13 दिन हो चुके हैं लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। विशाल की मां ने इस बात की पुष्टी भी की है।

कई दिनों तक उनका इंतजार करने के बाद मां ने 6 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। विशाल का फोन भी तब से स्विच ऑफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed