{"_id":"599bdb294f1c1b60338b4c96","slug":"ranveer-singh-to-host-the-first-episode-of-baba-ramdev-singing-reality-show-om-shanti-om","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा बाबा रामदेव का रियलिटी शो, ये एक्टर होगा पहला गेस्ट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
जल्द शुरू होगा बाबा रामदेव का रियलिटी शो, ये एक्टर होगा पहला गेस्ट
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा और बाबा रामदेव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा रामदेव जल्द ही टेलीविजन रियलिटी शो 'ओम शांति ओम' लाने वाले हैं। ये खबर तो कुछ समय पहले ही सामने आ चुकी थी कि शो में सोनाक्षी सिन्हा, कनिका कपूर और शेखर रवजियानी जज की भूमिका में नजर आने वाले हैं और बाबा रामदेव इस शो के महागुरू होंगे।
विज्ञापन
अब बताया जा रहा है कि शो के पहले ऐपिसोड के लिए रणवीर सिंह से बात चल रही हैं। रणवीर सिंह को शो का शुभारम्भ करने के लिए और पहले ऐपिसोड को हेस्मेट करने के लिए मेकर्स उनसे बातचीत कर रहे हैं। ये शो टेलीविजन पर पहली बार दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें- बाबा रामदेव का ऐसा रियलिटी शो पहले नहीं देखा होगा, ये हीरोइन बनेगी जज
विज्ञापन
दरअसल, इस शो में कंटेस्टेंट्स से सिर्फ भजन सुने जाएंगे। भले ही इसे सिंगिंग रियलिटी शोज की अगली कड़ी कहा जा सकता है लेकिन सिर्फ भजन वाला कॉन्सेप्ट तो नया ही है।
इसके साथ ही आपको बता दें कि फिल्म 'दंगल' में आमिर खान के भतीजे का रोल निभा चुके अपारशक्ति इस रियलिटी शो के होस्ट होंगे। लाइफ ओके पर जल्द शुरू होने वाले इस शो की ग्रैंड ओपनिंग के लिए रणवीर सिंह को स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया जाएगा।