Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव को यादकर भावुक हुईं उनकी पत्नी, कहा- उनके जाने के बाद ठीक नहीं चल रही जिंदगी
राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि पति के निधन के बाद उनकी जिंदगी ठीक नहीं चल रही है।
विस्तार
दिग्गज कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दुनिया को अलविदा कहे दो साल हो गए हैं। 21 सितंबर, 2022 को 58 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया था। वर्कआउट के दौरान वह ट्रेडमिल पर गिर गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक महीने से अधिक समय तक गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में इलाज के बाद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके थे।
Diljit Dosanjh: कियारा आडवाणी को लेकर दिलजीत दोसांझ ने कह दी थी ऐसी बात, बोले- 'वो परफेक्ट मैरिज मटेरियल हैं'
राजू को याद कर भावुक हुईं उनकी पत्नी
कॉमेडियन की दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी शिखा भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि राजू के जाने के बाद उनका जीवन ठीक नहीं चल रहा है। शिखा श्रीवास्तव ने कहा, "इस समय मेरी लाइफ बहुत गड़बड़ चल रही है। क्या चल रहा है मुझे कुछ नहीं पता। वो शो करने के लिए बाहर जाते थे। हम उनका इंतजार करते थे और फिर वो आ जाते थे। हम अब भी वही सोचते हैं कि वो शो करने लिए थोड़ा लंबे समय के लिए बाहर गए हैं। कभी सोचती हूं विदेश गए हैं। ऐसे ही दिल को बहलाते रहते हैं।"
Prabhas: जूनियर एनटीआर के बाद प्रभास के साथ हाथ मिलाएंगे कोरताला शिवा? देवरा 2 के बाद शुरू करेंगे फिल्म पर काम
इस वेब सीरीज में आखिरी बार नजर आए थे राजू
राजू श्रीवास्तव लाइव शो में अपने रील किरदार गजोधर के लिए मशहूर थे। उन्होंने बाजीगर, बॉम्बे टू गोवा, आमदनी अट्ठन्नी खर्चा रुपैया और कंजूस मक्खीचूस जैसी फिल्मों में भी काम किया था। दिवंगत कॉमेडियन अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज हॉस्टल डेज के सीजन 3 में भी नजर आए थे।
Alia Bhatt: रणबीर कपूर ने बेटी राहा के लिए सीखी मलयालम में लोरी, आलिया भट्ट बोलीं- 'उन्नी वावा वो'