फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Qubool Hai: Asad and Zoya ROMANTIC scenes

'कुबूल है' में शुरू हुआ रोमांटिक पलों का दौर

Mon, 01 Jul 2013 01:31 PM IST
सौदामिनी पांडेय/फीचर डेस्क
सौदामिनी पांडेय/फीचर डेस्क Updated Mon, 01 Jul 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
Qubool Hai: Asad and Zoya ROMANTIC scenes
चारों तरफ रेत का समंदर। बैकग्राउंड में प्यार की रुसवाई बयां करता गीत। जिस पर आंसू बहा रहे दो दीवाने असद और जोया, जो अपने प्यार को कुबूल करने की कशमकश से इस कदर गुजर रहे हैं कि उनके लिए जिंदगी चारों ओर फैली रेत जैसी तपती हुई बन गई है।
विज्ञापन


यह है टीवी पर आने वाले जीटीवी के लोकप्रिय सीरियल 'कुबूल है' का एक इमोशनल सीन। असद बने करन सिंह ग्रोवर और जोया यानी रियल लाइफ में सुरभि के बीच आ जाती है 'वो' यानी तनवीर, जो दोनों के बीच गलतफहमी पैदा कर देती है और उनका निकाह टूट जाता है।

विज्ञापन


जोया और असद दोनों दुखी हैं। प्यार में मिले गम से टूटी जोया असद से दूर रहती है। लेकिन टीवी के अपने चहेते कपल असद और जोया को दर्शक भला दूर-दूर कैसे देख सकते हैं। यह उनके प्यार की कशिश है कि दोनों की जिंदगी में राहत आती है हजरत ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की कृपा से।
विज्ञापन
विज्ञापन


शो के आगे की कहानी में जोया अजमेर शरीफ पहुंचती है। वहां हजरत ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जाती है। गरीबों की मदद करती है। असद भी खुद को गुनहगार मानते हुए प्रायश्चित के लिए ख्वाजा के दरबार पहुंचता है। आखिरकार असद और जोया उस पाक जमीं पर अपनी बेपनाह मुहब्बत का इजहार करते हैं।

असद और जोया की जिंदगी में प्यार की बयार लेकर आए इस एपिसोड की शूटिंग अजेमर में ख्वाजा के दरबार में ही हुई। वैसे तो शूटिंग के दौरान असद बने करण और जोया बनीं सुरभि तपती धूप और रेत पर आंसू बहा रहे थे, लेकिन ऑफ स्क्रीन होते ही पूरे क्रू की मस्ती शुरू हो जाती।

अपने शो की बढ़ती फैन-फॉलोइंग से खुश करन ने कहा कि 'मैं और सुरभि अच्छे दोस्त हैं। इसीलिए अपने किरदार में जब नहीं होते, तो मस्ती के मूड में आ जाते हैं। असद के चुनौती भरे किरदार में खुद को ढालने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है।'

एक कलाकार होने के नाते वह हर दिन कुछ नया सीखने और आसमान की ऊंचाइयों को छू लेने का सपना देखते हैं। अमिताभ और सलमान उनके पसंदीदा कलाकार हैं। थिएटर और जीटीवी का फैमिली शो 'कच दिया वंगा' में काम कर चुकी सुरभि अपने किरदार की तारीफ करते नहीं थकतीं।

बेहद नाजुक मानी जाने वाली सुरभि को सेट पर लोग राजकुमारी कह कर बुलाते हैं। उसका खास ख्याल रखा जाता है। वह कहती हैं 'मेरा किरदार बड़ी खूबसूरती से गढ़ा गया है। जोया हंसती है, हंसाती है लेकिन अपने गम किसी से नहीं बांटती। वह जानती है कि मुश्किल हालात में खुद को कैसे संभालना है।'

न्यूयॉर्क से आई लड़की का किरदार उन पर काफी फब रहा है। हालांकि शुरुआती दिनों में मुंबई के माहौल में ढलने में उन्हें वक्त लगा लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने दर्शकों का प्यार जीत ही लिया।

'कुबूल है' टीआरपी की दौड़ में कामयाबी हासिल कर रहा है लेकिन इसका मुख्य किरदार निभा रही सुरभि को डेली सोप देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उनका मन तो क्रिकेट और पुरानी फिल्में देखने में लगता है।


हालांकि सीरियल में बार-बार शादी से भागने पर उनके मम्मी-पापा अब डरते हैं कि कहीं वह असल जिंदगी में भी ऐसा न कर बैठें।

सीरियल की प्रोड्यूसर गुल खान 'कुबूल है' से पहले 'बूगी-वूगी’, 'संजीवनी’, 'शाहीन’, `'गीत’ और 'इस प्यार को क्या नाम दूं’ जैसे शोज से जुड़ी रही हैं। 'कुबूल है’ के जरिए वह मुस्लिम समाज में आ रहे बदलाव दिखा रही हैं। उनके किरदार तरक्की पसंद हैं। वे बताती हैं कि उनके सीरियलों के गंभीर और संजीदा दिखते पुरुष किरदारों की प्रेरणा उन्हें अपने पति से मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed