{"_id":"93d42a0a-816c-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"pratusha-banerjee-left-balika-vadhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्युषा बनर्जी 'बालिका वधु' को कह रही है अलविदा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
प्रत्युषा बनर्जी 'बालिका वधु' को कह रही है अलविदा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 28 Feb 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक 'बालिका वधु' में आनंदी का किरदार निभा रही टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी जल्द ही 'बालिका वधु' छोड़ने वाली है। हालांकि प्रत्युषा का कहना है कि इसके पीछे कोई कारण नहीं है वहीं चैनल का कहना है कि टफ शूटिंग शेड्यूल के कारण ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, प्रत्युषा का कहना है कि इसके पीछे कोई कारण नहीं है, मैं बस शो छोड़ना चाहती थी। इस बारे में मैंने चैनल से काफी पहले बात कर ली थी और काफी समय ये नई आनंदी को ढूंढा जा रहा था। मुझे लगता है अब उनको नई आनंदी मिल गई है।
विज्ञापन
हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि प्रत्युषा के शो छोड़ने की बात कुछ महीनों से चल रही थी क्योंकि प्रत्युषा शो को पूरा टाइम नहीं दे पा रही थी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि प्रत्युषा को फिल्म का ऑफर मिला था जिसके कारण प्रत्युषा ने शो छोड़ने का मन बनाया है। वहीं ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं कि प्रत्युषा बनर्जी शादी कर रही है, इसीलिए वे शो छोड़ रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 'बालिका वधु' की नई आनंदी 4 मार्च से शो में दिखाई देगी। ये एक्ट्रेस है तोरल रासपुत्रा है।