फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Police summon bigg boss tamil actor Oviya for probe in suicide case

तमिल बिग बॉस कॉन्ट्रोवर्सी: अब पुलिस ने ओविया को भेजा समन, होगी पूछताछ

Sat, 12 Aug 2017 12:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Sat, 12 Aug 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
Police summon bigg boss tamil actor Oviya for probe in suicide case
ओविया
'बिग बॉस' तमिल  के एक एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट को मेंटल असायलम के रोगियों जैसा एक्ट करना था। हाल ही में शो से निकली ओविया को पुलिस ने समन भेजा है। आपको बता दें कि शो के दौरान सुसाइड करने के कारण उन्हें समन भेजा गया है। पुलिस इस पूरे मामले पर उनसे पूछताछ करेगी। इस शो को कमल हासन होस्ट कर रहे हैं। शो का पहला ही सीजन काफी विवादों से घिरा हुआ है। 
विज्ञापन


दायर याचिका में कहा गया है कि सारे कंटेस्टेंट्स को 100 दिनों के लिए एक बंद कंपाउंड में रहना होता है और ये कंटेस्टेंट्स सिर्फ प्रोड्यूसर की मर्जी से ही शो को छोड़ सकते हैं। उन्होंने दावा किया है कि चैनल ने ओविया के सुसाइड कमिट करने वाले विजुएल को टेलिकास्ट किया था। इस शिकायत में उन्होंने पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की हैा 
विज्ञापन


पढें: बिग बॉस तमिलः कमल हासन के शो में प्लंबर की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का दावा है कि शो के प्रोड्यूसर, होस्ट और चैनल के कारण ओविया ने आत्महत्या का प्रयास किया है। शिकयतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वो लोग शो की टीआरपी बढ़ाना चाहते थे। आपको बताते चलें कि ये शिकायत एक वकील ने की है। ये शो के खिलाफ पहली याचिका नहीं है। 


इससे पहले शो में अभद्र भाषा और कपड़ो को लेकर भी याचिका दर्ज कराई जा चुकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को शो की कंटेस्टेंट ऑलिविया ने शो छोड़ने की मांग करते हुए स्विमिंग पूल में छलांग लगा दी थी। 

पढें: कमल हासन के शो में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, भेजा 100 करोड़ का नोटिस

उन्होंने कहा कि वो शो में पार्ट लेने के लिए फिट नहीं है और मेंटल स्ट्रेस से भी गुजर रही हैं। बालाजी ने अपनी शिकायत में कहा है कि ऑलिविया के डिप्रेशन का कारण शो में दिए जाने वाले टास्क हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से कमल हासन, शो के प्रोड्यूसर और विजय टीवी के खिलाफ पुलिस जांच की मांग की है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed