फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Pm Narendra Modi Former Security Guard Lucky Bisht Rejected Salman Khan Show Bigg Boss 18 Offer

Bigg Boss 18: पीएम मोदी के पूर्व सिक्योरिटी गार्ड ने बिग बॉस 18 के ऑफर को दिखाया ठेंगा, कहा- मैं रॉ एजेंट...

Mon, 18 Nov 2024 08:25 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 18 Nov 2024 08:25 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व सुरक्षा कर्मचारी लकी बिष्ट ने इस साल सलमान खान के बिग बॉस 18 शो के ऑफर को ठुकरा दिया था। लकी बिष्ट पूर्व स्नाइपर और रॉ एजेंट हैं।  वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।

विज्ञापन
Pm Narendra Modi Former Security Guard Lucky Bisht Rejected Salman Khan Show Bigg Boss 18 Offer
लकी बिष्ट, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ beingsalmankhan, 2itsluckybisht

विस्तार

‘बिग बॉस 18’ का शो अपने पूरे रोमांच पर है। प्रतियोगियों के बीच की तीखी बहस हो या मजेदार टास्क हो या फिर सलमान खान का क्लास लगाना हो। इन सभी ने शो को रोमांचक बनाया है। बिग बॉस शो हर साल कई जाने माने चेहरों को ऑफर किया जाता है, लेकिन कई सितारे अपनी निजी कारणों की वजह से शो में नहीं आते हैं। अब हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व सुरक्षा कर्मचारी लकी बिष्ट ने शो के ऑफर को एक्सेप्ट न करने के पीछे के कारण का खुलासा किया है।  
विज्ञापन


पीएम के पूर्व सुरक्षा कर्मचारी ने ठुकराया बिग बॉस 18 का ऑफर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व सुरक्षा कर्मचारी लकी बिष्ट ने इस साल सलमान खान के बिग बॉस 18 शो के ऑफर को ठुकरा दिया था। लकी बिष्ट पूर्व स्नाइपर और रॉ एजेंट हैं।  वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। यही कारण है कि मेकर्स ने उनसे शो में आने के लिए सम्पर्क किया था और भारी-भरकम फीस देने का वादा भी किया था, लेकिन लकी ने इन सबको ठुकरा दिया।
विज्ञापन


यह था शो ठुकराने का कारण
बिग बॉस 18 के ऑफर को ठुकराने के पीछे का कारण बताते हुए लकी ने कहा, 'एक रॉ एजेंय के रूप में हमें गोपनीयता रखने की बहुत जरूर है। हमारे पास कई ऐसी बातें होती हैं, जो आमतौर पर लोगों को नहीं पता होनी चाहिए। हम एक रॉ-एजेंट हैं, बहुत कम ही लोग यह जान पाते हैं। हमें अपनी पहचान रिवील नहीं करने के बारे में सिखाया जाता है। मुझे खुशी है कि लोग मुझे समझ रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लकी पर बन रही है फिल्म
लकी ने आगे कहा कि बिग बॉस 18 में न आने का फैसला उन्होंने टीम से बात करने और बिग बॉस के निर्माताओं से मुलाकात करने के बाद किया था। बता दें कि पिछले साल पत्रकार एस हुसैन ने लकी जीवनी  रॉ हिटमैन: द रियल स्टोरी ऑफ एजेंट लीमा प्रकाशित की थी। वही, खबर है कि अब उन पर एक फिल्म भी बन रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed