फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Payal Rohatgi cheated online loses twenty thousand rupees from account shares post on social media

Payal Rohtagi: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं 'बिग बॉस' फेम पायल रोहतगी, ठगों ने अकाउंट से उड़ाई मोटी रकम

Fri, 30 Dec 2022 12:50 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 30 Dec 2022 12:50 PM IST
सार

बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी पायल रोहतगी ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई हैं। एक्ट्रेस ने कहा है कि उपलब्ध कस्टमर केयर नंबर से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
Payal Rohatgi cheated online loses twenty thousand rupees from account shares post on social media
पायल रोहतगी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी पायल रोहतगी ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई हैं। पायल ने सोशल मीडिया पर अपनी स्टोरी साझा करते हुए साइबर सेल के प्रति गुस्सा जाहिर किया। पायल का आरोप है कि साइबर सेल से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है। उपलब्ध कस्टमर केयर नंबर से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है। दिए गए नंबर पर लगातार कॉल करने पर भी उनकी किसी से बात नहीं हो पाई है। इसके बाद से अब वह साइबर सेल पर भड़की हुई हैं।
विज्ञापन

Payal Rohatgi cheated online loses twenty thousand rupees from account shares post on social media
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस मामले पर पायल ने बात करते हुए इंटरव्यू में बताया कि यह 15 से 20 दिन पहले की घटना है। उन्होंने वर्कआउट के दौरान पहनने वाले कपड़े खरीदने के लिए एक फेमस ब्रांड से ऑनलाइन शॉपिंग की थी। जब उन्हें सामान मिला तो उसके साइज को लेकर उन्हें कुछ समस्याएं आ रही थीं, जिसके बाद उन्होंने वह कपड़े वापस करने के लिए वेबसाइट पर अप्लाई किया। 

Year Ender 2022: इस साल चर्चा में रहीं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, किसी का बिकिनी लुक छाया तो किसी का ब्राइडल अवतार

विज्ञापन
विज्ञापन

Payal Rohatgi cheated online loses twenty thousand rupees from account shares post on social media
पायल रोहतगी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पायल रोहतगी ने बताया कि कंपनी से किसी व्यक्ति ने आकर उनसे सामान वापस लिया। उसके बाद 15 दिन से वह लगातार फोन कर रही हैं, लेकिन उन्हें नया सामान नहीं मिल रहा है। फोन करने पर रिटर्न का स्टेटस पता किया तब उनसे कस्टमर केयर ने एक फॉर्म भरने के लिए कहा। फार्म में लिखा था कुरियर रजिस्ट्रेशन के लिए 10 रुपये फीस जमा करें। इसके बाद फार्म में 10 रुपये भेजने के लिए कहा गया और साथ ही कार्ड डिटेल भरने के लिए भी कहा था।

Esther Victoria Abraham: घर से बगावत कर लिखी अपनी किस्मत, पहली मिस इंडिया जो बनीं बॉलीवुड की स्टंटवुमन


 
विज्ञापन

Payal Rohatgi cheated online loses twenty thousand rupees from account shares post on social media
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

पायल रोहतगी ने फार्म में कार्ड की जानकरी भरी। इसके बाद ओटीपी मांगा गया और जैसे ही उन्होंने ओटीपी भरा तो उनके अकाउंट से 10 रुपये की जगह 20,238 रुपये निकल गए। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवा दी। पायल का कहना है कि गूगल पर उपलब्ध ये कस्टमर केयर नंबर्स और लिंक रियल हैं, लेकिन ठगी का काम करते हैं।

60 और 80 के दशक में बंगाली सिनेमा की हिट नायिका रही हैं अंजना भौमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed