फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Patiala Babes actress said this show has been completed her life

अश्नूर पर पड़ा इस शो का असर, बोलीं, ‘इसने मेरी जिंदगी बदल दी’

Fri, 03 Jan 2020 10:31 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 03 Jan 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
Patiala Babes actress said this show has been completed her life
Ashnoor Kaur - फोटो : file photo

टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘पटियाला बेब्स’ की युवा अभिनेत्री अश्नूर कौर इस शो से बहुत प्रभावित हुई हैं। वह बताती हैं कि इस शो ने उनकी जिंदगी बदल दी है। इस शो ने ही उन्हें सिखाया कि जीवन कैसे अप्रत्याशित मोड़ ले सकता है और हमेशा सबसे बुरे के लिए तैयार रहना चाहिए।

विज्ञापन


कहानी ने लीप (समयांतराल) लेने के साथ ही युवा अभिनेत्री पर एक बड़ा प्रभाव छोड़ा है। इस अनुभव को साझा करते हुए अश्नूर कहती हैं, ‘इस शो ने मुझे जीवन बदल देने वाला अनुभव दिया है। कहानी में आए मोड़ों ने मुझे सिखाया कि जीवन कितना अप्रत्याशित होता है और सब कुछ मिनटों में बदल सकता है। अपने माता-पिता के तलाक के बाद, उसने अपनी मां को नई पहचान दिलाई और उसकी फिर से शादी करवाई। उसने अपनी मां को फिर से अलग होते हुए देखा और अंत में एक दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। मिनी का किरदार बहुत सी चीजों से होकर गुजरा है।‘

विज्ञापन

Patiala Babes actress said this show has been completed her life
Paridhi Sharma and Ashnoor Kaur - फोटो : file photo

अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘एक कलाकार के रूप में हम केवल एक किरदार को निभाते हैं, शूटिंग पूरी होने के बाद आमतौर पर हम किरदार से बाहर आ निकल आते हैं। लेकिन जब कहानी बहुत ही ज्यादा प्रभावशाली होती है, तो पैक अप के बाद भी हम उससे बाहर नहीं निकल सकते। मिनी के किरदार ने मुझे जीवन का एक अलग नजरिया दिया है। अब मैं पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाने की और अपने परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश कर रही हूं।‘

बता दें कि शो ‘पटियाला बेब्स’ एक मां-बेटी के रिश्ते की अनोखे कहानी है। हाल ही में इस शो में पांच साल का लीप देखा गया, जिसके बाद बबीता और हनुमान की कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस वजह से मिनी को अपने फोटोग्राफी करियर को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया से लौटना पड़ा और साथ ही सब कुछ छोड़कर, रेस्तरां के साथ आर्य की देखभाल करनी पड़ी।

पढ़ें: इस नन्हें कलाकार ने की 'छपाक' को लेकर भविष्यवाणी, खुश हुईं दीपिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed