फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   patiala babes actress Ashnoor Kaur fan of priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा की फैन हैं 'पटियाला बेब्स' की हीरोइन, जीतना चाहती हैं सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब

Fri, 27 Dec 2019 08:57 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 27 Dec 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
patiala babes actress Ashnoor Kaur fan of priyanka chopra
अश्नूर कौर - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी शो पटियाला बेब्स में मिनी का किरदार निभा रहीं अश्नूर कौर हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन हैं। वह उन्हें बचपन से ही फॉलो कर रही हैं। एक दिन वह भी प्रियंका के पदचिन्हों पर चलकर सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब जीतना चाहती हैं।

विज्ञापन


अश्नूर ने बताया, ‘मैंने बहुत छोटी उम्र से प्रियंका दीदी का अनुसरण किया है। जब भी मुझे शूटिंग के दौरान सेट पर कुछ खाली समय मिलता है, तो मैं उनके इंटरव्यूज देखना पसंद करती हूं। जिस तरह से उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर को शुरू किया वह वास्तव में लोगों के लिए काफी प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने सौंदर्य प्रतियोगिता जीती, फिर हिंदी सिनेमा में एक मुख्य अदाकारा बनीं और अब वह एक अंतरराष्ट्रीय हस्ती हैं। उन्होंने ये सब अपने दम पर बिना किसी गॉडफादर के कर दिखाया है।’
विज्ञापन


पटियाला बेब्स की अभिनेत्री ने अपने बारे में बताते हुए कहा, ‘मैं भी काफी हद तक उनके जैसी ही हूं, क्योंकि मैंने भी अपना करियर बहुत पहले ही कम उम्र में शुरू कर दिया था और मैंने अब तक जो भी किया है वह मैं बिना किसी समर्थन के हासिल करने में कामयाब रही हूं। इसके अलावा मैं ऐसे किरदार भी चुन रही हूं जो मेरे इन्हीं विचारों से संबंध रखते हों। यहां तक कि पटियाला बेब्स में मेरा किरदार मिनी ऐसा है जो अपने जीवन में युवा और महत्वाकांक्षी है इसलिए मुझे प्रियंका दीदी के नक्शेकदम पर चलने की उम्मीद है और मैं तो सिर्फ कोशिश कर सकती हूं, बाकी तो सब भाग्य पर निर्भर है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा अभिनेत्री आगे कहती हैं कि वह यूनिसेफ के साथ गुडविल एंबेसडर के रूप में प्रियंका की परोपकारी गतिविधियों से वास्तव में प्रभावित हुई है। वह कहती हैं,‘इस समाज ने मुझे बहुत कुछ दिया है। एक दिन मैं भी समाज को वह सब वापस देने की उम्मीद करती हूं।’

Bigg Boss 13: को-एक्टर के आते ही रश्मि के खिलाफ सिद्धार्थ ने कही थीं ऐसी बातें, अब खुद पछता रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed