{"_id":"ed4068b6-d670-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"paridhi-sharma-exclusive-interview-for-jodha","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधा बनने के लिए तीन घंटे लगते थेः परिधि शर्मा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
जोधा बनने के लिए तीन घंटे लगते थेः परिधि शर्मा
आनंद गोविंद भट्ट
Updated Mon, 17 Jun 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'तेरे मेरे सपने' और 'रुक जाना नहीं', में दिख चुकी टीवी एक्ट्रेस परिधि शर्मा 18 जून से जी टीवी पर शुरू होने वाले ऐतिहासिक शो 'जोधा अकबर' में दिखने वाली है।
विज्ञापन
परिधि ने अमर उजाला से जोधा बनने को लेकर अपने अनुभव बांटे। जानें क्या कहती हैं परिधि।
विज्ञापन
परिधि बताती हैं कि देश भर में हुए 7000 ऑडिशन के बाद ऐतिहासिक किरदार जोधा के लिए उनका चुना जाना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं।
मूल रूप से इंदौर की रहने वाली परिधि ने जोधा के किरदार के लिए तलवारबाजी और घुड़सवारी जैसे हुनर सीखे और साथ ही राजस्थानी स्टाइल के पहनावे को भी समझा।
जोधा ने तो परिधि को शतरंज खेलना तक सिखा दिया, वह भी रजवाड़े वाली स्टाइल में। दिन भर राजसी पोशाक यानी कमरबंद, बाजूबंद, आदि आभूषण और भारी काम वाले कपड़े पहने कई बार तो परिधि थक जाती हैं।
विज्ञापन
परिधि बताती हैं, 'शुरू-शुरू में तो पोशाक पहनने और जोधा के गेटअप में आने के लिए तीन घंटे तक का समय लग जाता था, पर अब आदत सी हो गई है।'
पुणे के इंदिरा कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर चुकी परिधि को इतिहास से कोई खास लगाव नहीं था, पर चूंकि पापा इतिहास के अच्छे जानकार हैं, इसलिए अकबर और जोधा के बारे में उन्हें ढेर सारी जानकारी उन्हीं से मिल गई।
यही नहीं परिधि को अपने शहर के इतिहास अनुसंधानकर्ताओं से भी जोधा के बारे में जानने को मिला और फिर कुछ किताबों का भी सहारा लिया।
माधुरी दीक्षित और आमिर खान की फैन परिधि ने थिएटर भी किया है। जोधा के लिए इन्होंने भाषा पर काफी काम किया।
परिधि कहती हैं, ‘एकता कपूर का यह शो लोगों को खूब पसंद आएगा। लेकिन इससे पहले दर्शकों को इसी कहानी पर बनी फिल्मों के परसेप्शन से बाहर आना होगा, तभी मेरी, रजत टोकस और टीम की सारी मेहनत भी सफल हो पाएगी।’