फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Parida Sharma will seen in tv show Patiala Babes with Ashnoor Kaur

परिधि शर्मा की फिर हुआ वापसी, निभाएंगी अशनूर कौर की मां का किरदार

Sat, 17 Nov 2018 04:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
Parida Sharma will seen in tv show Patiala Babes with Ashnoor Kaur
Patiala Babes - फोटो : amar ujala
छोटे परदे के बसे चर्चित शो 'जोधा अकबर' में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा परिधि शर्मा जल्द वापसी करने वाली है। वह सोनी चैनल के शो पटियाला बेब्स से टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं। पटियाला बेब्स में परिधि के साथ 'सौभा सोमनाथ की' और 'झांसी की रानी' जैसे सीरियल में नजर आ चुकीं बाल कलाकार अशनूर कौर भी मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन


हाल ही में पटियाला बेब्स का प्रोमो लांच किया गया है। जिसमें एक बेटी अपनी मां को आज के जमाने की चीजें सिखाती हुई नजर आ रही है। पटियाला बेब्स में परिधि शर्मा अशनूर कौर की मां की भूमिका निभा रही हैं। खास बात यह है कि अशनूर कौर अभी 14 साल की हैं, लेकिन वह इस सीरियल में 17 साल की लड़की का किरदार निभा रही हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अशनूर कौर को टीवी इंडस्ट्री में बतौर बाल कलाकार 10 साल हो चुके हैं। उन्होंने अपनी 14 साल की उम्र में कई शानदार सीरियल किए हैं, हाल ही में वह अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म मनमर्जियां में दिखाई दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में उन्होंने तापसी पन्नू की बहन का किरदार निभाया था। वहीं परिधि शर्मा करीब दो साल बाद छोटे परदे पर वापसी कर रही हैं। उन्होंने साल 2010 में सीरियल 'तेरे मेरे सपने' से टेलीविजन पर डेब्यू किया था। परिधि शर्मा आखिरी बार साल 2016 में एंड टीवी के शो 'ये कहां आ गए हम' में दिखाई दी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed