फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Paramavatar Shri Krishna fame Nirnay Samadhiya Will Play Lord Ram In Kahat Hanuman Jai Shree Ram

नीतीश के बाद अब इस अभिनेता ने बनाया रिकॉर्ड, कृष्ण के बाद धरने जा रहे श्री राम का चोला

Wed, 05 Aug 2020 04:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 05 Aug 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Paramavatar Shri Krishna fame Nirnay Samadhiya Will Play Lord Ram In Kahat Hanuman Jai Shree Ram
निर्णय समाधिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर बनना प्रारंभ होने से देश दुनिया में लोगों के अंदर उत्साह भरा हुआ है। इसमें टीवी के धारावाहिक कैसे पीछे रह सकते हैं। टीवी शो 'कहत हनुमान जय श्री राम' में अब तक बाल हनुमान की कथा पर ही ध्यान दिया जा रहा था लेकिन अब इसमें भगवान राम के जन्म की कथा भी शुरू होने जा रही है। शुरुआत में यहां भगवान राम का बचपन ही दिखाया जाएगा जिनका किरदार निभाने के लिए बाल अभिनेता निर्णय समाधिया का चयन किया गया है।

विज्ञापन


इस शो के आगामी एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कैसे बाल हनुमान भगवान राम से मिलने की इच्छा जाहिर करते हैं और देवता उन्हें अयोध्या पहुंचा देते हैं। अयोध्या में हनुमान की मुलाकात भगवान राम के पिता राजा दशरथ से होती है और यहीं से शुरू होती है हनुमान के जीवन की एक नई यात्रा।

विज्ञापन

Paramavatar Shri Krishna fame Nirnay Samadhiya Will Play Lord Ram In Kahat Hanuman Jai Shree Ram
निर्णय समाधिया - फोटो : सोशल मीडिया

हनुमान को भगवान श्री राम का परम भक्त माना जाता है और भक्ति के मामले में हनुमान की मिसाल दी जाती है। हनुमान ने श्री राम की मदद उनकी पत्नी माता सीता को ढूंढने और रावण के चंगुल से छुड़ाने में तो की ही थी, इसके अलावा उन्होंने अपना सीना चीरकर श्री राम के प्रति अपने भक्ति का भी प्रमाण दिया था। श्री राम के किरदार को निभाने के लिए जिन अभिनेता निर्णय समाधिया का चयन किया गया है, वह इससे पहले 'परमावतार श्री कृष्ण' में बाल कृष्ण की भूमिका निभा चुके हैं। भगवान कृष्ण के रूप में निर्णय पहले से ही काफी मशहूर हो चुके हैं। इससे पहले नीतीश भारद्वाज ही ऐसे अभिनेता रहे हैं जिन्होंने परदे पर कृष्ण और राम दोनों की भूमिकाएं निभाईं।

पढ़ें: सुशांत के परिवार ने मुंबई पुलिस के साथ चैट का स्क्रीनशॉट किया साझा, 'डिप्रेशन के बहाने रिया ने तीन महीने उसे...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed