फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   now indian historical stories on demand

दर्शकों को अब ऐतिहासिक शो से रिझाने की कोशिश

Sun, 19 May 2013 01:32 PM IST
संगीता अवस्थी
संगीता अवस्थी Updated Sun, 19 May 2013 01:32 PM IST
विज्ञापन
now indian historical stories on demand

घर की छोटी-छोटी बातें यानी सास की डिमांड्स और बहू की सहनशीलता की परीक्षाएं।

विज्ञापन


ननद की जलन भरी निगाहें और देवर का ओवर प्रोटेक्टिव अंदाज, ससुर जी का घर के मामलों में चुप रहना और पति का अपनी पत्नी के पक्ष में दबी जुबान में बोलना।

सहेलियों का अटूट प्यार, पति-पत्नी का आपसी छल-कपट और त्याग भी।

यह हमारे जीवन की वे आम घटनाएं हैं, जिनका सामना हम अपने घरों में ही नहीं, अरसे से अपने टीवी पर भी करते आ रहे हैं।

हर घर की कहानी के छोटे-छोटे मुद्दों को धारावाहिकों में इस्तेमाल करने की शुरुआत हुई, तो इन मुद्दों का छोटापन अपने किरदारों की शानदार कॉस्ट्यूम्स और भव्य सेट्स से बड़ा बनाने की कोशिश की गई।

लेकिन कहानी! कहानी का कद कैसे बड़ा किया जाए? क्योंकि दर्शक भी अब अपने घर की गाथा को टीवी पर देखते-देखते ऊब चुका है और दर्शक का दिल जीतना जरूरी है! तो दर्शकों को कुछ अलग दिखाने के उद्देश्य से छोटे परदे पर अब विराट कथानकों की झड़ी लगने वाली है।
विज्ञापन


ऐसे कथानक, जिनका आकर्षण हमेशा से बना है और बना रहेगा। 'महाभारत', 'जोधा अकबर की प्रेम कथा', 'गौतम बुद्ध' ऐसे ही कुछ कथानक और पात्र हैं, जो समय और युगों से परे लोकप्रियता में हमेशा अव्वल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतिहास में अपने प्यार और वीरता के लिए अमर हो चुके 'रानी जोधा' और 'मुगल सम्राट अकबर' की प्रेम कथा पर जी टीवी के लिए सीरियल बना रही हैं एकता कपूर।

इस धारावाहिक को एकता पूर्ण भव्यता में फिल्मा रही हैं। इसमें अकबर बने हैं टीवी पर पृथ्वीराज चौहान की भूमिका के लिए लोकप्रिय रहे रजत टोकस और जोधा बनी हैं परिधि शर्मा। शो जल्द ही ऑन एअर होगा।

हॉलीवुड में बस गए फेमस बॉलीवुड डायरेक्टर शेखर कपूर और जोधा अकबर पर फिल्म बनाने वाले आशुतोष गोवारिकर मिलकर 'गौतम बुद्ध' पर एक शो खास टीवी पर लेकर आ रहे हैं।

इन दोनों महान डायरेक्टर्स ने गौतम बुद्ध पर फिल्म बनाई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से अब उसे एक-एक घंटे के एपीसोड में टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

'महाभारत' भी एक बार फिर छोटे परदे पर दिखाई देने वाली है। स्टार प्लस पर 'महाभारत' एक बार फिर दर्शकों को नैतिकता और धर्म की स्थापना की प्रेरणा देगा।

शो में देबलिना चैटर्जी द्रौपदी की भूमिका में हैं। कृष्ण बने हैं `देवों के देव महादेव’ में विष्णु का किरदार कर चुके सौरभ राज जैन। शो सात्विक प्रोडक्शंस का है।

इतिहास में दर्ज महान वीर किरदारों, जैसे कि वीर शिवाजी, चंद्रगुप्त मौर्य, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर बने लोकप्रिय शोज के बाद अब महाराणा प्रताप पर बना नया शो मई के अंत तक सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर दिखाया जाना है।


शो में महाराणा प्रताप का किरदार निभा रहे हैं राजीव भारद्वाज। खबरों के मुताबिक, इस शो से 'सात फेरे' में सलोनी से फेमस हुई राजश्री ठाकुर कमबैक कर रही हैं। शो में 'बिग बॉस 6' से काफी चर्चा में आई आश्का गरोडिया भी हैं।

संजय लीला भंसाली का शो 'सरस्वतीचंद्र' और डीडी वन पर डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी का 'उपनिषद गंगा' भी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed