{"_id":"82d593512f73f93d504f949d02eaa5bc","slug":"now-guthi-in-star-plus-chanel","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल गया गुत्थी का हंसाने का ठिकाना","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बदल गया गुत्थी का हंसाने का ठिकाना
अमर उजाला दिल्ली
Updated Sat, 11 Jan 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको हंसाने वाली गुत्थी का चैनल अब बदल गया है। यह अब आपको नए चैनल में मिलेगी।
विज्ञापन
कॉमेडी नाइट विद कपिल की गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर अब स्टार प्लस पर अपना कॉमेडी शो लेकर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सुनील ने इस शो के लिए चैनल से डील कर ली है।
इस बात की औपचारिक घोषणा भी जल्द ही होने वाली है। सुनील ग्रोवर ने यह बात भी साफ़ कर दी है कि वे इस शो में भी एक लड़की के किरदार में नजर आएंगे।
इस शो और इस किरदार का नाम क्या होगा अभी इस बारे में कुछ भी साफ नहीं हुआ है। मालूम हो कि सुनील ग्रोवर अभी तक कलर्स चैनल में प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' में गुत्थी की भूमिका में नजर आ रहे थे।
विज्ञापन