फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Not late, just had no small screen plans: Abhay Deol

छोटे पर्दे पर दिखेंगे अभय देओल

Tue, 14 May 2013 07:17 PM IST
मुम्बई/आईएएनएस
मुम्बई/आईएएनएस Updated Tue, 14 May 2013 07:17 PM IST
विज्ञापन
Not late, just had no small screen plans: Abhay Deol

बड़े पर्दे के कलाकारों अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान के बाद अब अभिनेता अभय देओल भी छोटे पर्दे का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन


अभय जी टीवी के रिएलिटी कार्यक्रम 'कनेक्टेड हम तुम' की मेजबानी करते नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि टीवी में आने का उनका कोई इरादा नहीं था लेकिन जब एक अच्छे कार्यक्रम का प्रस्ताव उनके पास आया तो वह हां कहने से खुद को रोक न सके।
विज्ञापन


अभय ने हाल ही में बताया ‌कि, "टीवी पर आने की कोई योजना नहीं थी इसलिए टीवी पर देर से आने का सवाल ही नहीं उठता है। मुझे यह कार्यक्रम पसंद आया तो मैंने हामी भर दी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि टीवी पर रिएलिटी कार्यक्रम की मेजबानी करूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


37 वर्षीय अभय देओल जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म 'रांझणा' में नजर आएंगे जिसमें सोनम कपूर और दक्षिण के फिल्म स्टार धनुष उनके सह-कलाकार हैं।

अब देखना होगा कि फिल्मों में कमाल दिखाने के बाद अभय छोटे परदे पर क्या कमाल दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed