{"_id":"c0a6c6289dc77aceae2be004f419c505","slug":"no-distributer-for-salman-khan-tv-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिल रहे हैं सलमान के लिए खरीदार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
नहीं मिल रहे हैं सलमान के लिए खरीदार
अमर उजाला दिल्ली
Updated Thu, 03 Apr 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या यह सलमान के लिए युग खत्म होने का संकेत है? सलमान खान के शो को खरीददार ही नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
जनवरी में अपनी फ़िल्म 'जय हो' के प्रोमोशन के दौरान ही सलमान खान ने अपने रियलिटी शो 'पांच का पंच' की घोषणा कर दी थी। कहा जा रहा है कि अब इस शो के लिए सलमान खान का होम प्रोडक्शन किसी चैनल की तलाश में है। जिसके लिए उन्होंने कई चैनलों को प्रस्ताव भी दिया है लेकिन किसी भी चैनल ने इसके लिए कोई खास रूचि नहीं दिखाई है।
इंडस्ट्री के एक आंतरिक सूत्र का कहना है, होम प्रोडक्शन ने इस शो पर बहुत खोजबीन की है, जिसका शीर्षक 'पांच का पंच रखा गया है। वह शो एक पहले विषय के साथ बिलकुल तैयार है और इसके लिए बिग बॉस के चैनल समेत बहुत से चैनलों को प्रस्ताव भी दिया है। लेकिन कोई भी चैनल इस शो को लेने के लिए तैयार नही हुआ।
विज्ञापन
एक क्रू मेंबर के अनुसार, "हालाँकि चैनल को शो का विषय तो पसंद आ जाता है, लेकिन उनके साथ बजट की परेशानी है। सलमान को यह शो इसलिए पसंद आया क्योंकि यह सामाजिक समस्याओं से जुड़ा हुआ है। लेकिन आमिर खान का 'सतयमेव जयते' इस से कहीं ज्यादा मनोरंजक है।"
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि अब होम प्रोडक्शन इसके लिए किसी और चैनल की तलाश में जुट गया है। हालाँकि ज़ी टीवी के प्रोग्रामिंग हैड ने इस तरह की किसी बात के होने से इंकार किया है। वहीं सलमान के होम प्रोडक्शन से इस बारे में बात नहीं हो पाई है।