फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   new twist will seen in Ekta Kapoor Kasautii Zindagi Kay

एकता ने फिर गढ़ा मिहिर की मौत जैसा सस्पेंस, कसौटी जिंदगी की प्रेम कहानी का नया मोड़

Tue, 25 Feb 2020 09:55 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 25 Feb 2020 09:55 PM IST
सार

  • एकता के नए शो कसौटी जिंदगी की के नए सीजन का एक नया टीजर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है
  • कसौटी जिंदगी की शो का पूरा तिलिस्म अनुराग और प्रेरणा के बीच के एहसासों के इर्द-गिर्द घूमता है

विज्ञापन
new twist will seen in Ekta Kapoor Kasautii Zindagi Kay
Kasautii Zindagi Kay - फोटो : amar ujala mumbai

विस्तार

आज की पीढ़ी को शायद ही पता हो लेकिन ये सच है कि हिंदी टेलीविजन के कालजयी धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी की कहानी में इसके मुख्य किरदार मिहिर की मौत के बाद देश के कई घरों में चूल्हा नहीं जला था। वैसा ही कुछ एक बार फिर करने जा रही हैं छोटे परदे की कंटेंट क्वीन कहलाने वाली एकता कपूर। एकता के नए शो कसौटी जिंदगी की के नए सीजन का एक नया टीजर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। और, इस टीजर ने ही इन दिनों छोटे परदे के दर्शकों के बीच तहलका मचाया हुआ है।

विज्ञापन


कसौटी जिंदगी की शो का पूरा तिलिस्म अनुराग और प्रेरणा के बीच के एहसासों के इर्द-गिर्द घूमता है लेकिन टीजर के मुताबिक अब इसका एक मुख्य किरदार इस शो का हिस्सा नहीं रहेगा। शो के नए टीज़र के अनुसार  शो की सबसे रोमांटिक जोड़ी अनुराग और प्रेरणा की कहानी अब एक दुखद मोड़ पर आ रही है। इसके निर्माताओं ने यह बताकर कि अनुराग प्रेरणा की हत्या करने वाला है, इसकी कहानी के लिए नया रहस्य पैदा कर दिया है।

विज्ञापन

new twist will seen in Ekta Kapoor Kasautii Zindagi Kay
ekta kapoor - फोटो : instagram

इस बारे में एकता कपूर कहती हैं, “अनुराग और प्रेरणा दोनों की जोड़ी टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे अधिक पसंद की जाने वाली रोमांटिक जोड़ियों में से एक है। दर्शकों को अब इस शो में प्यार का दूसरा पहलू देखने को मिलेगा यानि विश्वासघात। सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलों के साथ मुझे भी सैकड़ों फोन आ चुके हैं कि कहीं मैं अनुराग को मार तो नहीं रही? दरअसल ये कहानी इस नए सिरे के बाद एक नया मोड़ लेगी, जो दर्शकों को निश्चित रूप से लुभाएगा।"

पढ़ें: दिल्ली हिंसा पर भड़का बॉलीवुड, जावेद अख्तर से अनुपम खेर तक ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed