फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Navjot Singh Sidhu Helped Kapil Sharma Get His Popular Comedy Show

Navjot Singh Sidhu: सिद्धू बोले- ‘कपिल शर्मा को मेरे कारण मिला था कॉमेडी शो’, साझा किया पुराना किस्सा

Thu, 12 Jun 2025 05:52 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 12 Jun 2025 05:52 PM IST
सार

एक बार फिर दर्शकों को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा’ कॉमेडी शो में नवजोत सिंह सिद्धू दिखाई देंगे। हंसी के ठहाके लगाते हुए वह नजर आएंगे। इस शो का तीसरा सीजन जल्द आने वाला है। हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने व्लॉग में बताया कि कैसे कपिल को उनके कारण सिंगल कॉमेडी शो मिला था?

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu Helped Kapil Sharma Get His Popular Comedy Show
कपिल शर्मा और नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में क्रिकेटर और कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में कई बार जज के तौर पर नजर आ चुके नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि पहली बार वह ‘द कपिल शर्मा शो’ के जज कैसे बने? साथ ही उनके कारण ही यह शो कपिल को मिला था। जानिए, ऐसा कैसे मुमकिन हुआ? 

विज्ञापन


चैनल ने रखी ये खास शर्त
हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल के एक व्लॉग में नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि सालों पहले कपिल को सिंगल शो देने से पहले चैनल की एक शर्त रखी थी। सिद्धू कहते हैं, ‘कपिल मेरे पास आया और बोला कि पाजी, मेरी एक रिक्वेस्ट है। अगर आप मेरे शो का हिस्सा बनने के लिए राजी हो जाते हैं तो चैनल वाले मुझे एक अलग शो देंगे।' बाद में चैनल वालों से सिद्धू मिले और बात बन गई। इसी शो के बाद कपिल बतौर कॉमेडियन टीवी पर काफी फेमस हो गए। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Kapil Sharma Show: युजवेंद्र चहल समेत कई दिग्गज क्रिकेटर द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आएंगे नजर, देखें तस्वीरें 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू बोले मैंने कपिल का साथ दिया 
नवजोत सिंह सिद्धू आगे कहते हैं, ‘कपिल 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से मशहूर हुआ। बाद में ‘कॉमेडी सर्कस’ किया। लेकिन कपिल को बड़ी पहचान नहीं मिली। फिर जब उसे सहारे की जरूरत थी तो मैंने उसका साथ दिया।’ 

ये खबर भी पढ़ें:The Great Indian Kapil Sharma: कपिल शर्मा कॉमेडी शो के तीसरे सीजन में सिद्धू की वापसी, अर्चना पूरन सिंह हैरान 

'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा 3' का हिस्सा बने सिद्धू 
जल्द ही 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' का तीसरा सीजन शुरू होगा। इस बार जज या खास गेस्ट के तौर नवजोत सिंह सिद्धू भी शो में नजर आएंगे। साथ ही अर्चना पूरन सिंह भी शो का हिस्सा होंगी। वह पिछले सीजन से इस शो का हिस्सा हैं। यह शो 21 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed