फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Na Umra Ki Seema Ho: Star Bharat upcoming show starring Iqbal khan will come from 26 july

Na Umra Ki Seema Ho: इकबाल के शो ने छोटे पर्दे का बढ़ाया पारा, मोहब्बत के बिल्कुल नए किस्से की अनोखी कहानियां

Thu, 21 Jul 2022 05:44 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 21 Jul 2022 05:44 PM IST
सार

'ना उम्र की सीमा हो' में प्यार को एक अलग रूप दिया गया है और ये बताया गया है कि प्यार के लिए कोई उम्र नहीं होती। इस अलग कहानी और एक नई जोड़ी को साथ देखने के लिए दर्शक भी इसके ट्रेलर रिलीज के बाद से ही बहुत उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Na Umra Ki Seema Ho: Star Bharat upcoming show starring Iqbal khan will come from 26 july
ना उम्र की सीमा हो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

स्टार भारत जल्द ही दर्शकों के लिए बिलकुल अलग धारावाहिक लेकर आ रहा है। इस शो का नाम है 'ना उम्र की सीमा हो' जिसमें अनुभवी इकबाल खान एक बिल्कुल अलग ही तेवर में नजर आएंगे। धारावाहिक में उनकी देव की भूमिका और उनसे मोहब्बत की पीगें बढ़ाने वाले किरदार का नाम है विधि, जिसे परदे पर खूबसूरत अभिनेत्री रचना मिस्त्री निभाती नजर आएंगी। इस नई पेशकश में प्यार को एक अलग रूप दिया गया है और ये बताया गया है कि प्यार के लिए कोई उम्र नहीं होती। इस अलग कहानी और एक नई जोड़ी को साथ देखने के लिए दर्शक भी इसके ट्रेलर रिलीज के बाद से ही बहुत उत्साहित हैं।

विज्ञापन

बता दें कि इकबाल खान ने इससे पहले कई टीवी शोज़, फिल्मों और वेब सीरीज में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। अब जब उन्होंने इस किरदार को चुना है तो तय है कि इस किरदार में दर्शकों के लिए बहुत कुछ ख़ास होगा। शो का प्रोमो ऑनएयर होते ही दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है और दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने किरदार देव को लेकर उत्साहित इकबाल खान बताते हैं, "यह भूमिका मेरे लिए बहुत स्वाभाविक है क्योंकि मैं अपनी उम्र का एक ऐसा किरदार निभा रहा हूं जो बहुत सहज है। किरदार के रूप में देव एक बहुत ही प्रेरक व्यक्ति हैं और मैं वास्तविक जीवन में मैं उनके गुणों को अपनाकर उनके जैसा बनना चाहता हूं। वह ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने काम की पूजा करते हैं, महिलाओं के साथ अत्यधिक सम्मान के साथ पेश आते हैं और महिला सशक्तिकरण में विश्वास करते हैं।’

विज्ञापन

इकबाल के मुताबिक निजी जिंदगी में वह कुछ कुछ इस धारावाहिक के किरदार देव जैसे ही हैं। इकबाल कहते हैं, ‘हर इंसान के जीवन के कुछ मूल्य होने चाहिए। और, उसे अपने मूल्यों का सम्मान करना आना चाहिए। इन मूल्यों में मेरा सबसे हम मूल्य है एक अच्छा इंसान होने में विश्वास रखना और देव का ये गुण मेरे लिए भी बहुत प्रेरणादायक हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे किरदार को पसंद करेंगे और उसमें से देव के कुछ अच्छे गुणों को अपनाएंगे।"

अभिनेता इकबाल खान और अभिनेत्री रचना मिस्त्री के अलावा इस शो की स्टारकास्ट में और भी कई बड़े नाम जैसे अभिनेत्री स्नेहा वाघ और दीपशिखा नागपाल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कहानी का सवाल शुरू से यही है कि क्या होगा जब यह दो प्यार करने वाले समाज और उसके फैसले का सामना करेंगे? क्या वे अपने इस प्यार को स्वीकार करेंगे? यह धारावाहिक 26 जुलाई से स्टार भारत पर रात 8 बजे प्रसारित होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed