फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   mukesh khanna out from pyar ka dard

प्यार का दर्द है ... से विदा होंगे मुकेश खन्ना

Tue, 02 Jul 2013 04:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 02 Jul 2013 04:21 PM IST
विज्ञापन
mukesh khanna out from pyar ka dard

स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' से जल्द ही नानाजी यानी मुकेश खन्ना रुखसत होने वाले हैं। राजश्री बैनर तले बने इस धारावाहिक में मुकेश पुरुषोत्तम दीवान का रोल प्ले कर रहे हैं। ये किरदार नानाजी के रूप में खासा लोकप्रिय हो रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक स्वाभाविक मौत के सीन के साथ मुकेश की धारावाहिक से विदाई हो जाएगी। मुकेश की मौत को स्क्रिप्ट के हिसाब से जरूरी बताया जा रहा है।

एक लंबे अंतराल के बाद मुकेश धारावाहिक में दिखाई दिए थे। नानाजी के उनके इस किरदार को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला। अब यह किरदार घर-घर में लोकप्रिय हो चुका है। ऐसे में नानाजी की धारावाहिक से विदाई दर्शकों को रास आएगी या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कहानी में नया ट्विस्ट लाने के लिए नानाजी (पुरुषोत्तम दीवान) की मौत आवश्यक है। हालांकि दर्शकों को यह पसंद तो नहीं आएगा कि सीरियल की जान नानाजी धारावाहिक से विदा हों, लेकिन दर्शकों को कुछ नया दिखाने के लिए प्रोडक्शन हाउस यह करने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई के अंत में नानाजी का डैथ सीक्वल वाला एपीसोड ऑन एयर होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed