भंडाफोड़: 'समय पर पैसे नहीं मिलते थे, सेट पर होता था भेदभाव', एकता कपूर के शो को लेकर इस अभिनेत्री का खुलासा
मन की आवाज प्रतिज्ञा में केसर का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री आलिका शेख ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि जब वो एकता कपूर के धारावाहिक परदेस में है मेरा दिल' में काम कर रही थीं तो वहां सेट पर भेदभाव किया जाता था और समय पर पैसे भी नहीं मिलते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजन शाही का धारावाहिक प्रतिज्ञा 2 में सीजन 1 की ही पूरी कास्ट है। शो में प्रतिज्ञा की जेठानी का किरदार अभिनेत्री आलिका शेख निभा रही हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि आलिका ने इस शो का हिस्सा बनने से पहले इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। उसके बाद वह लगभग तीन सालों तक गायब थीं। अब आलिका ने अचानक इंडस्ट्री से दूरी बना लेने का सच बताया है।
एक बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि "मैं एकता कपूर के शो 'परदेस में है मेरा दिल' में काम कर रही थी। उस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि इस चकाचौंध भरी दुनिया से मेरा मन उठने लगा और मैंने दूरी बनाने का फैसला कर लिया। दरअसल, उस शो की शूटिंग के दौरान मुझे सेट पर जो ट्रीटमेंट मिला उसे देखकर मैंने यह फैसला लिया था।'' आलिका आगे बताती हैं, ''वहां सेट पर भेदभाव किया जाता था और स्पॉट दादा भी खुद को प्रोड्यूसर मानते थे और किसी को भी झटक देते थे। एकता कपूर जी को तो कुछ पता नहीं होता था कि सेट पर किस के साथ कैसा व्यव्हार किया जा रहा है। एक और चीज थी जो बिल्कुल अच्छी नहीं कि वहां पर लीड्स को बड़ी सी वैनिटी दी जाती थी और बाकी कैरेक्टर आर्टिस्ट को एक गंदा सा और छोटा सा रूम दे दिया जाता था।"
इतना ही नहीं, आलिका ने और भी कई खुलासे किए हैं। उन्होंने आगे बताया, "ये देखकर मुझे लगता था कि ऐसा क्यों किया जाता हैॆ. एक लीड को अच्छा ट्रीटमेंट और कैरेक्टर आर्टिस्ट के साथ ऐसा व्यवहार, काम तो हम भी कर रहे हैं। इसके अलावा हमें पैसे भी समय पर नहीं मिलते थे। उन्होंने कहा- "तीन महीने बाद काम का पैसा मिलता था तब तक हम अपने पैसों से गुजारा करते थे।"
आलिका ने आगे कहा, इस शो के बाद मुझे बहुत असहज महसूस हुआ था और मैंने फैसला लिया कि मैं डेलीसोप नहीं करूंगी। डेली सोप क्विट करने के बाद मैंने अपना यूट्यूब चैनल खोला 'बिंदास ड्रामेबाज। इसी बीच मुझे प्रतिज्ञा सीजन 2 के लिए ऑफर आया और मैं खुद को रोक नहीं पाई। इस शो में मुझे भले ही ज्यादा सीन्स नहीं मिलते लेकिन यहां सभी के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाता है।"