{"_id":"5c179b8cbdec225712491c33","slug":"manmohini-lead-reyhna-pandit-promoting-her-the-thrilling-fantasy-drama","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक फैंटसी ड्रामा से भरपूर है चुड़ैल ‘मनमोहिनी‘, दर्शकों में रेहना पंडित का बढ़ा खौफ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रोमांचक फैंटसी ड्रामा से भरपूर है चुड़ैल ‘मनमोहिनी‘, दर्शकों में रेहना पंडित का बढ़ा खौफ
Mon, 17 Dec 2018 06:20 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 17 Dec 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
Reyhna Pandit
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्शकों को सुपरनैचुरल थ्रिलर फैंटसी जॉनर खूब पसंद आ रहे हैं, जो उन्हें उनकी रोजमर्रा की जिंदगी से दूर एक वैकल्पिक दुनिया में ले जाता है। इसी तरह प्यार में डूबी एक चुड़ैल की कहानी के साथ अपने दर्शकों को रोंगटे खड़े कर देने वाले रोमांच के सफर पर ले जाने वाला ज़ी टीवी का शो ‘मनमोहिनी‘ भी अपने दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। यह शो इस साल सप्ताह के दिनों में शुरू होने वाला तीसरा सबसे बड़ा शो बन गया है। इस शो के लॉन्च के साथ ही इस चैनल को इस समय के स्लॉट में 83 प्रतिशत दर्शक हासिल हुए हैं और यह शाम को दिखाए जाने वाले तमाम साप्ताहिक शोज़ में स्लॉट लीडर बन गया है।
राजस्थान की पृष्ठभूमि में रची-बसी इस कहानी को रेगिस्तान की मिट्टी का एक-एक कण बयां करता है। यह मोहिनी नाम की एक चुड़ैल की कहानी है। वो एक अतृप्त आत्मा है, जो अपने प्रेमी राणा सा (अंकित सिवक) से मिलने के लिए 500 वर्षों से भटक रही है। अब वो अतीत के पन्नों से निकलकर राणा के पुनर्जन्म के अवतार राम और उनकी पत्नी सिया (गरिमा सिंह राठौर) की जिंदगी में लौट आई है। यह शो राम के प्रति सिया के अटूट प्यार को दर्शाता है, जिसमें वो मोहिनी जैसी अमर शक्ति से अपने पति को बचाने के लिए संघर्ष करती है। एक्ट्रेस रेहना पंडित मोहिनी का प्रमुख किरदार निभा रही हैं।
रेहना कहती हैं, ‘‘आमतौर पर चुड़ैलों को डरावना और खौफनाक माना जाता है और उनका हुलिया आपकी आंखों को जरा भी नहीं भाता, लेकिन मोहिनी इससे अलग है। वो खूबसूरत है, ताकतवर है और सच्चे प्यार को पाने का उसका जुनून, सभी को उसकी अंधेरी दुनिया की ओर खींचता है। इन सभी बातों के चलते इस किरदार में मेरी दिलचस्पी बढ़ गई है। मैं टीवी स्क्रीन पर चुड़ैल और उसके मायाजाल को एक अलग रूप में पेश करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मुझे आज दिल्ली आकर बेहद खुशी महसूस हो रही है।‘‘