{"_id":"5bf13335bdec226985592fd4","slug":"malayalam-tv-anchor-durga-menon-passed-away-at-kochchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी एंकर दुर्गा मेनन का निधन, 35 की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी एंकर दुर्गा मेनन का निधन, 35 की उम्र में ली अंतिम सांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Nov 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
durga menon
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉपुलर मलयालम टीवी एंकर दुर्गा मेनन का शुक्रवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 35 साल की उम्र में दुर्गा ने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक वो पिछले कुछ समय से ल्यूपस (Lupus) नामक बीमारी से जूझ रही थीं। इस बीमारी में शरीर की इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाती है।
विज्ञापन
दुर्गा पिछले एक महीने से वेंटिलेटर पर थीं। बीते शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। दुर्गा का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके गृहनगर में होगा। बता दें कि दुर्गा के पति विनोद एक बिजनेसमैन हैं। दोनों का एक बेटा गोवरिनाथ है।
विज्ञापन
दुर्गा को लाइफस्टाइल टॉक शो लव और लॉस्ट से बेहद पॉपुलरिटी मिली। इस शो में दुर्गा प्यार और रिश्तों पर बात करती थीं। इसके बाद उन्होंने कई टॉक शो होस्ट किए। दुर्गा के साथ काम करने वाले प्रतीश नंदन ने बताया कि उनका इस तरह दुनिया छोड़ना हम सबके लिए शॉकिंग है। शो में जिस तरह उनका एनर्जी और पैशन रहता था वो हम सबके लिए सीखने वाला होता था।
विज्ञापन