फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Mahhi Vij shares cryptic Post After separation with jay bhanushali after 15 years marriage

Jay-Mahhi: 'जो हाल है तेरा, वही हाल है मेरा', जय भानुशाली से तलाक के बाद माही विज ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

Sun, 04 Jan 2026 04:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 04 Jan 2026 04:47 PM IST
सार

Mahhi Vij-jay bhanushali Divorce: अभिनेता जय भानुशाली और माही विज की शादी टूट चुकी है। दोनों की राहें जुदा हो गई हैं। आज रविवार को दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका एलान किया है। तलाक के एलान के बाद माही विज ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है।

विज्ञापन
Mahhi Vij shares cryptic Post After separation with jay bhanushali after 15 years marriage
जय भानुशाली-माही विज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

माही विज और जय भानुशाली की शादीशुदा जिंदगी में अलगाव की खबरें काफी वक्त से चल रही थीं। आज इन पर मुहर लग गई है। दोनों की राहें अलग हो गई हैं। जय और माही ने एक साझा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अलग होने का एलान किया है। साथ ही यह भी कहा है कि वे अपने बच्चों की परवरिश साथ करेंगे। बच्चों के अभिभावक और अच्छे दोस्त बने रहेंगे। तलाक के एलान के कुछ देर बाद माही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक अन्य पोस्ट शेयर किया है। 

विज्ञापन

'आइसक्रीम खाऊंगी' सॉन्ग के साथ लगाई फोटो
माही विज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटोज शेयर की हैं। एक तस्वीर में वे चॉकलेट स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम एंजॉय करती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने 'द एक्सपोज रिटर्न' फिल्म का हिमेश रेशमिया का गाना 'आइसक्रीम खाऊंगी' बैकग्राउंड में लगाया है। इसके बोल कुछ इस तरह हैं:

'आइसक्रीम खाऊंगी, कश्मीर जाऊंगी
शोरों में भर के जंगी, जलवे कराऊंगी
उसको रिझाऊंगी, जो होगा मेरा पिया
जो हाल है तेरा, वही हाल है मेरा
ये तूने जानेमन क्या किया, ओ प्रिया मैं हूं तेरा जिया'

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा- 'यूनिवर्स पर करूंगी यकीन'
इसके अलावा माही ने एक अन्य तस्वीर भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इसमें वे ब्लैक शॉर्ट्स और फिरोजी कलर का बैकलेस टॉप पहने पोज देती दिख रही हैं। माही विज ने जय से अलग होने के एलान से पहले एक अन्य पोस्ट भी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था। इसमे लिखा था, 'ईश्वर की योजना। मैं यूनिवर्स पर विश्वास करूंगी'।



विज्ञापन

Mahhi Vij shares cryptic Post After separation with jay bhanushali after 15 years marriage
जय भानुशाली-माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2011 में हुई थी शादी
जय भानुशाली और माही विज की शादी साल 2011 में हुई थी। साल 2017 में कपल ने अपने हाउस हेल्प के बच्चों राजवीर और खुशी को गोद लिया था। इसके दो साल बाद साल 2019 में माही ने बेटी तारा को जन्म दिया। सेपरेशन के एलान के साथ कपल ने यह स्पष्ट किया है कि अपने तीनों बच्चों की खातिर वे साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि भले ही वे पति-पत्नी के रूप में साथ न हों, लेकिन एक-दूसरे के लिए सम्मान, सहयोग और दोस्ती हमेशा बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed