{"_id":"aaae7b9eb6766ec19379fe9d8ae6fac2","slug":"mahadev-s-mohit-raina-will-be-in-mahabharat","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाभारत में भी दिखेंगे मोहित रैना","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
महाभारत में भी दिखेंगे मोहित रैना
अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 20 Sep 2013 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार प्लस चैनल के धारावाहिक महाभारत में भी भगवान शंकर का किरदार मोहित रैना को ही सौंपा गया है।
विज्ञापन
लाइफ ओके पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक देवों के देव महादेव में मोहित ने इस भूमिका में इतनी ज्यादा लोकप्रियता प्राप्त कर ली है कि इधर किसी दूसरे एक्टर को भगवान शिव के किरदार में शायद ही स्वीकार किया जाए।
यही वजह रही कि धारावाहिक महाभारत में भी उन्हें भगवान शंकर के रोल के लिए याद किया गया है। महाभारत के एक दृश्य में जब भीष्म पितामह और परशुराम के बीच युद्ध छिड़ जाता है, तो भगवान शंकर ही दोनों को समझाते हैं और शांत करते हैं।
विज्ञापन
मोहित रैना की भूमिका इस खास दृश्य में भले ही ज्यादा बड़ी नहीं है, लेकिन उसका पूरा महत्व है। उल्लेखनीय है कि बी.आर.चोपड़ा की महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभा चुके पुनीत इस्सर को इस नई महाभारत में परशुराम की भूमिका दी गई है और आरव चौधरी को भीष्म पितामह बनाया गया है।
विज्ञापन
स्टार प्लस की इस महाभारत से बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां जुड़ी हुई हैं, जिनमें सलीम खान, इस्माइल दरबार, अजय अतुल और भानु अथैया का नाम प्रमुख है।