{"_id":"c6486c8c-b4aa-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"mahadev-fame-mohit-raina-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव बनकर शिव को समझा मैं: मोहित रैना","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शिव बनकर शिव को समझा मैं: मोहित रैना
फीचर डेस्क
Updated Sat, 04 May 2013 04:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहित रैना लाइफ ओके चैनल पर आने वाले शो `देवों के देव महादेव’ से शिव के रूप में मशहूर हो चुके हैं। इस शो ने उनके जीवन को बदल दिया है।
विज्ञापन
उनके अनुसार उन्होंने इस किरदार के अभिनय के दौरान शिव की व्यापकता को भी महसूस किया है। शिव के किरदार ने उन्हें और आध्यात्मिक बना दिया है।
वह मानते हैं कि, 'आज की जिंदगी में महादेव की जरूरत है। शो में महादेव फिलहाल अपने ही अंश जालंधर से लड़ रहे हैं।
अपने किरदार की लोकप्रियता पर वे कहते हैं, 'आज की जिंदगी में महादेव की ही जरूरत है। बहुत से लोग मुझे मिले जिन्होंने कहा कि आपके इस सीरियल को देखकर हमने जीने का तौर तरीका बदला। हमारी जिंदगी बदली। शिव में जीवन का संतुलन है। इस चरित्र को निभाने से पहले शिव को इतना नहीं जाना था। लेकिन जैसे-जैसे इस सीरियल में उतरते गए हैं, उन्हें और व्यापकता से जाना है।'
विज्ञापन
ऐसे किरदारों के बाद आमतौर पर एक्टर टाइप्ड हो जाते हैं। मोहित कहते हैं, `इतना आपसे जरूर कहूंगा मैं केवल कैमरे के सामने शिव हूं। मेरे पास कई प्रस्ताव आए हैं। लेकिन मैं अभी इसमें पूरी तरह बिजी हूं।’
विज्ञापन
फिल्मों में अपनी एंट्री के बारे में बताते हैं, `हम तो कलाकार हैं। अच्छी भूमिकाओं की हमें तलाश रहती है। लेकिन जब तक 'देवों के देव महादेव’ में हूं शायद इतना समय नहीं मिल पाएगा। इतना जरूर है कि भूमिकाएं चुन कर ही लूंगा।’