{"_id":"b66caedc-69cc-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"madhubala-aka-drashti-dhami-will-soon-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"रील और रीयल लाइफ में दुल्हन बनेगी मधुबाला ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रील और रीयल लाइफ में दुल्हन बनेगी मधुबाला
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 29 Jan 2013 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक 'मधुबाला' में मधुबाला की शादी आरके से होने वाली है। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी रील लाइफ की मधुबाला रीयल लाइफ में भी दुल्हन बनने वाली है।
विज्ञापन
जी हां, मधुबाला का किरदार निभा रही दृष्टि धामी जल्द ही अपने प्रेमी के साथ शादी करने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, दृष्टि धामी अपने ब्वॉयफ्रेंड नीरज खेमका को लेकर बेहद सीरियस हैं और दोनों कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं।
विज्ञापन
हालांकि नीरज टीवी इंडस्ट्री का नहीं है लेकिन दोनों लंबे समय से साथ है। सूत्रों के मानें तो दोनों के घरवालों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। रील लाइफ की दुल्हन मधुबाला को तो अपने सपनों का राजकुमार आरके मिल गया है अब रीयल लाइफ में दृष्टि धामी का राजकुमार नीरज उनका कब होता है।
विज्ञापन