{"_id":"5b8e40f942c792463b3b720c","slug":"live-update-salman-khan-bigg-boss-season-12-grand-premiere-launch-in-goa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 12: ग्रैंड प्रीमियर के दौरान सलमान हुए इमोशनल, बोले - 'इस शो के साथ रहा सबसे लंबा रिश्ता'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 12: ग्रैंड प्रीमियर के दौरान सलमान हुए इमोशनल, बोले - 'इस शो के साथ रहा सबसे लंबा रिश्ता'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Sep 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
salman khan
'बिग बॉस' सीजन 12 का ग्रैंड प्रीमियर इस बार गोवा में रखा गया। हर बार यह शो लोनावला में होता है लेकिन यह पहली बार हुआ है कि बिग बॉस के निर्माताओं ने इस बार शो का ग्रैंड प्रीमियर गोवा में रखा। ग्रैंड प्रीमियर के दौरान सलमान खान ने पानी के बीच बोट में आते हुए खतरनाक एंट्री ली। इसके बाद सलमान ने स्टेज पर आकर 'मुझसे शादी करोगे' के फेमस गाने 'जीने के हैं चार दिन' पर जबरदस्त डांस किया।
salman khan
बिग बॉस की थीम इस बार विचित्र जोड़ी है। इसी को ध्यान में रखते हुए शो के दौरान सारी तैयारियां की गई हैं। सलमान खान ने स्टेज पर कुछ जोड़ियों को बुलाया और उन्हें कुछ टास्क करने को भी कहा। स्टेज पर सलमान खान की जोड़ियों के साथ की तस्वीर भी आई हैं जिसमें सलमान खान जोड़ियों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए।
A jodi face-off is about to begin at the #BiggBoss12 press conference with @BeingSalmanKhan in the house! pic.twitter.com/XxR0eWff7C
— COLORS (@ColorsTV) September 4, 2018
Bharti Singh
मौज मस्ती को और भी दोगुना करने के लिए सलमान खान के साथ स्टेज पर फेमस कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष के साथ पहुंचीं। इस दौरान भारत ने कहा कि उन्होंने राइटर से इस वजह से शादी की है क्योंकि राइटर का बेटा सलमान खान की तरह होता है। ग्रैंड प्रीमियर शुरू होने से पहले भी कई तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें आरजे सलिल आचार्य और आरजे अर्चना स्टेज पर नजर आए थे जिन्होंने प्रीमियर में सलमान के आने से पहले की कमान संभाली थी। इस शो प्रीमियर को करने के लिए बड़े स्तर पर मीडिया भी मौजूद है।
.@Salilacharya and #RJArchana spilt the members of the press in interesting jodis for the #BiggBoss12 press conference! @BiggBoss pic.twitter.com/jKWis1z6JW
— COLORS (@ColorsTV) September 4, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान ने कहा - 'मेरी जिंदगी का सबसे लंबा रिश्ता बिग बॉस के साथ ही रहा है।' सलमान कई साल से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। हालांकि शुरुआत में इसे कई और सेलिब्रिटी ने होस्ट किया था लेकिन बाद में इसकी कमान सलमान खान ने संभाली।
"The longest relationship of my life has been with @BiggBoss" says @BeingSalmanKhan at the #BB12 press conference! @rajcheerfull @nadiachauhan @Abhishek_S_Rege @iyershitu pic.twitter.com/qQxM0hBVBK
— COLORS (@ColorsTV) September 4, 2018
विज्ञापन
salman khan
बिग बॉस के सभी सीजन काफी सफल रहे हैं। ऐसे में इस बार शो के मेकर्स ने शो के फॉरमेट में थोड़ा बदलाव किया है। इस बार शो की थीम विचित्र जोड़ी है। यानि कि इस बार प्रतियोगी अकेले नहीं बल्कि जोड़ियों में भी आएंगे। इस बात को सलमान खान बिग बॉस सीजन 12 के प्रोमो में भी बता चुके हैं। इस शो के अभी तक 3 प्रोमो आ चुके हैं और तीनों को भी फैंस ने काफी पंसद भी किया है।
A selfie a day harmed nobody ever. #OppoSelfieMoment #BiggBoss12 @rajcheerfull @BeingSalmanKhan @nadiachauhan @Abhishek_S_Rege @oppomobileindia pic.twitter.com/g9sfZqln7a
— COLORS (@ColorsTV) September 4, 2018