फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: Smriti Irani and Amar Upadhyay show

अंगद और वृंदा की शादी से विरानी परिवार में आया भूचाल; क्या तुलसी संभाल पाएगी हालात या नोयना देगी सब उजाड़?

Mon, 17 Nov 2025 07:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 17 Nov 2025 07:48 PM IST
सार

KSBKBT Update: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इस वक्त दिलचस्प मोड़ पर है। विरानी परिवार के अंदर भूचाल आ गया है। तुलसी और मिहिर का रिश्ता बिखरने की कगार पर है। नोयना की एंट्री इसे और कमजोर कर सकती है।

विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: Smriti Irani and Amar Upadhyay show
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में काफी लंबे वक्त से तुलसी और मिहिर के बीच लड़ाई-झगड़े देखे जा रहे हैं। इसकी शुरुआत तुलसी की बेटी परी की वजह से हुई। मिहिर की दोस्त नोयना ने दांव-पेंच चलकर दोनों के बीच और दूरियां बढ़ा दीं। अब अंगद और वृंदा की शादी ने मिहिर को एक और झटका दिया है, जिसका ठीकरा वह तुलसी के ऊपर फोड़ रहा है।

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: Smriti Irani and Amar Upadhyay show
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : इंस्टाग्राम

दूल्हे का इंतजार करती रह गई मिताली
मिहिर के बेटे अंगद की शादी नोयना की भांजी मिताली के साथ होने वाली थी। मिताली की करतूतों का जैसे ही अंगद को पता चलता है वह उससे शादी को मना कर देता है, मगर यह बात वह सिर्फ तुलसी को बताता है। अंगद चाहता है कि मिताली खुद यह रिश्ता तोड़े, लेकिन मिताली रिश्ता नहीं तोड़ती। वह दुल्हन बनकर शादी के मंडप में अंगद का इंतजार करती है। विरानी परिवार में मंडप सजा है। सभी रिश्तेदार और समाज के लोग उपस्थित होते हैं। मगर, आखिरी वक्त में अंगद घर से भाग जाता है और वृंदा से शादी कर लेता है।

तुलसी पर फूटा मिहिर और नोयना का गुस्सा
अंगद को ढूंढने निकली तुलसी जब देखती है कि अंगद और वृंदा ने मंदिर में शादी रचा ली है तो उसके होश उड़ जाते हैं। उसे मिहिर और परिवार की इज्जत की चिंता सताती है। न्यूज के जरिए यह बात मिहिर तक पहुंचती है। वह गुस्से में आगबबूला होकर नोयना के साथ तुरंत मंदिर पहुंचता है और जाते ही अंगद के थप्पड़ जड़ना शुरू करता है। हेमंत अपने भाई मिहिर को रोकता है। इसके बाद मिहिर का गुस्सा तुलसी पर फूटता है और वह खरी-खोटी सुनाना शुरू करता है। सिर्फ मिहिर ही नहीं, बल्कि नोयना भी तुलसी पर नाराजगी जाहिर करती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by StarPlus (@starplus)


विज्ञापन
विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: Smriti Irani and Amar Upadhyay show
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : इंस्टाग्राम

नई-नवेली दुल्हन के साथ विरानी हाउस पहुंचा अंगद
अपनी शादी और बरात का इंतजार कर थक चुकी मिताली को जब पता चलता है कि उसके होने वाले दूल्हे अंगद ने किसी और से शादी रचा ली है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। आगामी एपिसोड में देखा जाएगा कि अंगद अपनी नई-नवेली दुल्हन वृंदा को लेकर विरानी हाउस पहुंचता है, लेकिन मिहिर उसे घर में कदम रखने से भी रोक देता है। देखना दिलचस्प होगा कि अंगद और वृंदा की शादी के बाद तुलसी के प्रति घुली मिहिर की कड़वाहट कम हो पाएगी या नोयना नई चाल चलकर इस रिश्ते को और कमजोर कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed