फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Storyline Focus On Noina Mihir And Tulsi Love Track Users Trolls The Show

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोयना बनीं दूसरी मंदिरा, यूजर्स ने सीरियल के नए ट्रैक को किया ट्रोल

Sun, 05 Oct 2025 03:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 05 Oct 2025 03:45 PM IST
सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने जब वापसी की थी तो इसके फैंस काफी खुश थे। लेकिन सीरियल के मौजूदा ट्रैक से फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स नाराज हैं। सोशल मीडिया पर ही सीरियल के नए ट्रैक की ट्रोलिंग हो रही है। 

विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Storyline Focus On Noina Mihir And Tulsi Love Track Users Trolls The Show
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus

विस्तार

एकता कपूर प्रोड्यूसर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में एक बार फिर से दर्शकों को मिहिर और तुलसी के अटूट रिश्ते की कहानी देखने को मिल रही है। सीरियल में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय ही लीड रोल में नजर आ रहे हैं। हाल ही में सीरियल में जो नया ट्रैक शुरू हुआ है, उससे फैंस नाराज हैं। 

विज्ञापन

तुलसी और मिहिर के बीच आईं नोयना 
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नोयना की असली रूप दर्शकों के सामने आ चुका है। वह मिहिर को हर हालत में पाना चाहती है। इसके लिए मिहिर और तुलसी के रिश्ते में दरार पैदा करने की कोशिश भी करती है लेकिन सफल नहीं होती है। इसी ट्रैक से दर्शकों को समस्या होने लगी है। कई दर्शकों को लगता है कि मेकर्स पिछले सीजन का ट्रैक ही रिपीट कर रहे हैं। बताते चलें कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’  के पहले सीजन में मंदिरा ने मिहिर को पाने के लिए साजिशें रची थीं, तुलसी ने इन साजिशों का मुकाबला भी किया था। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

विज्ञापन
विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: TRP Week 38: अनुपमा और तुलसी में से टीआरपी की रेस में कौन आगे? जानिए, बाकी सीरियल्स का हाल? 

यूजर्स बोले- फिर से मंदिरा वाली स्टोरीलाइन
एक यूजर ने सीरियल  ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के नए ट्रैक को लेकर लिखा है, ‘फिर से वही मंदिरा वाली स्टोरी लाइन, हद है। एक और यूजर ने ट्रोल करते हुए कमेंट लिखा, ‘यह ट्रैक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। बहुत ही निराशाजनक है।’ एक फैन ने लिखा, ‘प्लीज, स्टोरी रिपीट मत करो।’ ऐसा नहीं है कि सभी को नया ट्रैक बुरा लगा है। कुछ यूजर्स ने मिहिर और तुलसी की बॉन्डिंग को पसंद भी किया है। उन्हें यकीन है कि यह जोड़ी सीरियल में कभी अलग नहीं होगी।  



टीआरपी में दूसरे नंबर पर आया शो 
सीरियल में जो नया ट्रैक चल रहा है, उसकी वजह से सीरियल  ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ 38वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ चुका है। पहले नंबर पर रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ ने जगह बनाई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed