फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Elvish Yadav Took A Dig At Karan Veer Mehra Poem Video On Pahalgam Terror Attack

Elvish Yadav: एल्विश यादव ने भी करण वीर मेहरा पर कसा तंज, पहलगाम हमले पर कविता करके ट्रोल हुए अभिनेता

Fri, 25 Apr 2025 11:11 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 25 Apr 2025 11:11 AM IST
सार

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर कई सेलिब्रिटीज रिएक्ट कर चुके हैं। हाल ही में टीवी एक्टर करण वीर मेहरा ने भी एक कविता इस हमले को लेकर कही, इस पर वह ट्रोल हो गए। अब करण पर एल्विश यादव ने भी तंज कसा है।

विज्ञापन
Elvish Yadav Took A Dig At Karan Veer Mehra Poem Video On Pahalgam Terror Attack
एल्विश यादव, करण वीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम@elvish_yadav, @karanveermehra

विस्तार

करण वीर मेहरा ने गुरुवार को पहलगाम हमले को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट की, जिसमें वह एक भावुक कविता बोलते नजर आए। इस वीडियो को लेकर टीवी एक्टर करण वीर मेहरा ट्रोल हो गए। अब इसी वीडियो पर इंफ्लुएंसर एल्विश यादव ने भी करण को आड़े हाथों लिया है। सोशल मीडिया पर ही करण से सवाल किया है? 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Elvish Yadav: सुदेश लहरी ने उड़ाया एल्विश यादव का मजाक, पॉडकास्ट में कृष्णा अभिषेक को लेकर भी बहुत कुछ कहा
विज्ञापन


एल्विश यादव ने भी किया करण को ट्रोल 
एल्विश यादव ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट की, जिसमें करण वीर मेहरा की कविता वाली वीडियो शेयर की। साथ ही एक कैप्शन भी एल्विश ने लिखा है। एल्विश लिखते हैं, ‘पाकिस्तान से वोट आया था भाई।’ एल्विश का यह सवाल करण से इसलिए है क्योंकि ‘बिग बॉस 18’ के दौरान करण वीर मेहरा को पाकिस्तानी फैंस से भी सपोर्ट मिला। जब करण ‘बिग बॉस 18’ में बतौर प्रतियोगी शामिल थे तो उन्हें सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के लोगों ने भी सपोर्ट किया। खासकर करण की बोली गई शायरी को वहां खूब पसंद किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें:Elvish Yadav: ‘मनारा के साथ मेरा चक्कर चल रहा है…’, यूट्यूबर एल्विश ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा 

 

 

ऑडिशन क्लिप जैसा था करण का वीडियो 
जिस वीडियो और कविता को लेकर करण ट्रोल हो रहे हैं, उसकी कुछ पक्तियां इस तरह से हैं, ‘बांट दिया इस धरती को, क्या चांद सितारों का होगा?  शिव की गंगा भी पानी है, आबे जमजम भी पानी है। पंडित भी पिए मौला भी पिए, तो पानी का मजहब क्या होगा? एक है सूरज, चांद है एक, एक हवा में सांस है सबकी। नस्लों का करें जो बंटवारा, रहभर वो कौन ढोंगी है। सवाल तो बस एक ही है, क्या अल्लाह ने मंदिर तोड़ा था या राम ने मस्जिद तोड़ी है? बांट दिया इस धरती को, कोई हिंदू है, कोई मुसलमान, कोई सिख तो कोई ईसाई। बस सबने इंसान ना होने की है कसम खाई।’ कविता से लोगों को समस्या नहीं लगी लेकिन जिस ढंग से करण वीर मेहरा कविता पढ़ रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वह कोई ऑडिशन दे रहे हों। रिंग लाइट लगाकर वह कैमरे के सामने बैठकर कविता पढ़ रहे थे। इसी वजह से यूजर्स ने करण को ट्रोल किया। 


 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed