{"_id":"bc12278f7fc8008b699426cf5cc44871","slug":"know-about-bigg-boss-season-7-participate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शुरु होगा बिग बॉस, घर में होगा कौन-कौन?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कल से शुरु होगा बिग बॉस, घर में होगा कौन-कौन?
अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 14 Sep 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस का सातवां सीजन कल से शुरू हो रहा है। जानिए इस शो में इस बार कौन-कौन से मेहमान होंगे।
विज्ञापन
बिग बॉस के सातवें सीजन की घोषणा हो चुकी है, लेकिन अभी यह नहीं बताया गया है कि आखिर इसमें कौन सी हस्तियां भागीदारी कर रही हैं।
सूत्रों के हवाले से जो नाम सामने आ रहे हैं, उनमें तनीषा मुखर्जी, गौहर खान, शान, काम्या पंजाबी, शिल्पा सकलानी, अपूर्व अग्निहोत्री, रजत रवैल, हंसिका मोटवाने, प्रत्यूषा बनर्जी और कुशल पंजाबी प्रमुख हैं।
हालांकि इन नामों में उलट फेर की पूरी संभावना बनी हुई है। तनीषा की ही बात करें, तो उनकी मां तनूजा और बड़ी बहन काजोल बिग बॉस में जाने उनके निर्णय से काफी नाराज हैं।
विज्ञापन
तनूजा का कहना है कि बिग बॉस जैसा शो उनके लिए ठीक नहीं है। तनीषा के निर्णय से वे काफी घबराई हुई हैं। काजोल की राय भी मां की राय से मिलती है।
हालांकि तनूजा का कहना है कि तनीषा अपनी जिंदगी से संबंधित निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने अपनी दोनों ही बेटियों के लिए कभी भी ज्यादा टोकाटोकी नहीं की है। हां, समय-समय पर गाइड जरूर किया है।
विज्ञापन