जानिए भारत कब आएंगी किम और क्या पहनेंगी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर अमरीकी टीवी हस्ती किम कार्दिशयन भारतीय रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में नज़र आएँगी। कलर्स चैनल ने इस ख़बर की पुष्टि करते हुए कहा, ''किम साड़ी पहनकर बिग बॉस हाउस में जाएंगी और प्रतियोगियों के साथ कुछ वक़्त बिताएंगी।
वो 22 नवंबर को बिग बॉस हाउस में जाएंगी। किम भारत में एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड का परफ़्यूम लॉन्च करने के लिए आ रही हैं। उसी सिलसिले में वह बिग बॉस के घर जाएंगी। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि वह बिग बॉस के घर में कितना वक्त बिताएंगी।
अर्पिता की शादी में शामिल
ख़बरें तो ये भी हैं कि वो सलमान ख़ान की बहन अर्पिता ख़ान की शादी के रिसेप्शन में भी शामिल होंगी। 21 नवंबर को इस रिसेप्शन का आयोजन मुंबई में किया जाएगा। इससे पहले अमरीकी टीवी स्टार पामेला एंडरसन भी साल 2010 में बिग बॉस के चौथे संस्करण में नज़र आ चुकी हैं।
अमेरिकन मूल की पोर्न स्टार बिग बॉस में आने के बाद भारत की चर्चित सेलिब्रेटी बन चुकी हैं। बिग बॉस की वजह से उन्हें बॉलीवुड की बोल्ड फिल्मों में मौका मिला और अब वह बॉलीवुड फिल्मों की चर्चित स्टार हैं।