फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   khatron ke khiladi winner arjun bijlani became corona positive share news with fans on social media

Arjun Bijlani Corona Positive: अर्जुन बिजलानी को हुआ कोरोना, फैंस को मास्क पहनकर रखने की दी नसीहत

Sat, 25 Dec 2021 12:04 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 25 Dec 2021 12:04 AM IST
सार

एक बार फिर से पूरे देश में कोरोना का आक्रमण धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। अब तक कई कोरोना केस सामने आ चुके हैं। इसका असर अब बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया में भी देखने को मिल रहा है। नकुल मेहता के बाद अब टीवी के मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी भी अब कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।  

विज्ञापन
khatron ke khiladi winner arjun bijlani became corona positive share news with fans on social media
अर्जुन बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक बार फिर से पूरे देश में कोरोना का आक्रमण धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। अब तक कई कोरोना केस सामने आ चुके हैं। इसका असर अब बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया में भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में करीना कपूर खान को कोरोना हुआ था, जिसके बाद अब टीवी एक्टर नकुल मेहता भी कोरोना की चपेट में आए। नकुल मेहता के बाद अब टीवी के मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी भी अब कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं और इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी।

विज्ञापन


ऐसे दी फैंस को कोरोना पॉजिटिव होने की दी जानकारी

अक्सर लोग कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सुनकर काफी घबरा जाते हैं। लेकिन अर्जुन बिजलानी ने बड़े हल्के मूड में अपना एक वीडियो साझा करते हुए कोरोना को गाना डेडिकेट किया, लेकिन अर्जुन ने अपने फैंस को मास्क पहनने की नसीहत देते हुए उन्हें सुरक्षित रहने के लिए भी कहा। अर्जुन ने एक मैं हूं और एक तू गाना कोरोना को डेडिकेट किया। जिसमें अर्जुन ने येलो जैकेट पहनी है और वो स्लो मोशन में सामने देख रहे हैं।

विज्ञापन

khatron ke khiladi winner arjun bijlani became corona positive share news with fans on social media
अर्जुन बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया

पहाड़ की वादियों में आए नजर

अर्जुन बिजलानी शुक्रवार को कोरोना की चपेट में आए। जिसकी जानकारी उन्होंने बहुत ही हल्के अंदाज में अपने फैंस तक पहुंचाई। अर्जुन ने बताया कि इस वक्त वो अपने घर में ही आइसोलेट हैं। इस बात से साफ जाहिर है की अर्जुन का ये वीडियो पुराना है। इस वीडियो में वो पहाड़ों की वादियों में नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Bijlani (@arjunbijlani)

विज्ञापन

khatron ke khiladi winner arjun bijlani became corona positive share news with fans on social media
अर्जुन बिजलानी - फोटो : Instagram

अपने फैंस को दी नसीहत

अर्जुन ने इस वीडियो के साथ ही कैप्शन के जरिए अपने फैंस को मास्क पहनने की नसीहत तक दी। अर्जुन ने लिखा, ‘जब आपको पता लगता है आप कोरोना पॉजिटिव हैं तो ऐसे ही कोरोना आपके लिए गाना गाता है। हल्के-हल्के लक्षण हैं और मैंने खुद को अपने रूम में आइसोलेट किया है और खुद का पूरा ध्यान रख रहा हूं। मेरे लिए प्रार्थना करना। बहुत अधिक केयरफुल रहना और अपने मास्क जरूर पहनना। गॉड ब्लेस ऑल’।

विज्ञापन

khatron ke khiladi winner arjun bijlani became corona positive share news with fans on social media
अर्जुन बिजलानी - फोटो : Instagram: @arjunbijlani

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई चिंता

अर्जुन बिजलानी के कोरोना पॉजिटिव की बात सामने आने के बाद फैंस और उनके दोस्त लगातार उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं और साथ ही अभिनेता को जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। मौनी रॉय ने अर्जुन की पोस्ट पर लिखा, ‘अपना ध्यान रखना’। टीना दत्ता ने कमेन्ट करते हुए अर्जुन को अपना ध्यान रखने की सलाह दी। इसके अलावा प्रशंसक भी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed