फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   khatron ke khiladi 13 Big boss fame shiv thakare first confirmed contestant to be part of rohit shetty show

KKK13 : रोहित शेट्टी को मिला 'खतरों के खिलाड़ी13' का पहला कंटेस्टेंट, इस कंट्रोवर्शियल शो का रह चुका है हिस्सा

Wed, 19 Apr 2023 01:48 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 19 Apr 2023 01:48 PM IST
सार

'बिग बॉस 16' से सुर्खियां बटोर ने वाले शिव ठाकरे 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आने वाले हैं। एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में शिव ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

विज्ञापन
khatron ke khiladi 13 Big boss fame shiv thakare first confirmed contestant to be part of rohit shetty show
रोहित शेट्टी, शिव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीजन पिछले काफी वक्त से चर्चा बटोर रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट हर नए दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर KK13 से जुड़ी अपडेट सामने आई है। 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' को लेकर अब तक टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स के शामिल होने की खबर सुनने को मिल चुकी है। 

विज्ञापन

khatron ke khiladi 13 Big boss fame shiv thakare first confirmed contestant to be part of rohit shetty show
रोहित शेट्टी - फोटो : social media

कंफर्म हुआ शो का पहला कंटेस्टेंट
रोहित शेट्टी के इस स्टंट बेस्ड रियालिटी शो अपना पहला कंफर्म कंटेस्टेंट मिल गया है। जी हां, 'बिग बॉस 16' से सुर्खियां बटोर ने वाले शिव ठाकरे खतरों के 'खिलाड़ी 13' में नजर आने वाले हैं। एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में शिव ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वह शो के नए सीजन का हिस्सा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

khatron ke khiladi 13 Big boss fame shiv thakare first confirmed contestant to be part of rohit shetty show
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो को लेकर कही यह बड़ी बात
उन्होंने कहा, 'खतरों के खिलाड़ी 13' का हिस्सा बनना एंडवेंचर से भरा हुआ फैसला है। यह केवल अपने डर का सामने करने को लेकर नहीं है। इससे आपको अपनी इंटरनल पावर का अहसास होता है। इस शो से जुड़ना मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है। मैंने अपनी लाइफ में कई तरह के डर पर काबू पा लिया है और अब एक्शन गुरु रोहित शेट्टी की गाइडलाइन्स में शो में खतरों का सामना करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं।'

Tabu: जब 'कुंवारा' और 'मन' से साफ हुआ तब्बू का पत्ता, वर्षों बाद छलका अभिनेत्री का दर्द

विज्ञापन

khatron ke khiladi 13 Big boss fame shiv thakare first confirmed contestant to be part of rohit shetty show
रोहित शेट्टी नेट वर्थ - फोटो : instagram
ये सितारे आएंगे नजर 
उन्होंने आगे कहा कि 'बिग बॉस' के बाद यह शो हमेशा मेरी लिस्ट में बना रहा है और मेरा मानना है कि बप्पा ने मेरी इच्छा को पूरा कर दिया। यह लाइफ में एक बार आने वाला अवसर है और मैं शो में अपनी मानसिक और शारीरिक शक्ति का परीक्षण करने के लिए तैयार हूं। बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए मोहसिन खान, मुनव्वर फारुकी, सुरभि ज्योति, उल्का गुप्ता, सुरभि चंदाना, अंजलि अरोड़ा, नकुल मेहता, इरिका फर्नांडिस, दिशा परमार, प्रिंस नरूला, आसिम रियाज  का नाम शामिल है। हालांकि, अभी शो के मेकर्स की तरफ से अधिकारिक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें-  Pathaan VS Tiger: यशराज फिल्म्स ने की 'पठान वर्सेज टाइगर' की घोषणा, बड़े पर फिर साथ नजर आएंगे सलमान-शाहरुख
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed