फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Khatron ke khiladi 11 Varun Sood injured while performing stunt admitted to hospital

खतरों के खिलाड़ी 11: स्टंट करते हुए घायल हुए वरुण सूद, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Fri, 18 Jun 2021 04:51 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 18 Jun 2021 04:51 PM IST
सार

  • खतरों के खिलाड़ी 11 के सेट पर घायल हुए वरुण सूद
  • हाथों में लगी चोट के चलते अस्पताल में हुए भर्ती
  • एक्सपर्ट की देख-रेख में हो रहे हैं सारे स्टंट

विज्ञापन
Khatron ke khiladi 11 Varun Sood injured while performing stunt admitted to hospital
वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी के मशहूर रियलिटी शो खतरों के 'खिलाड़ी सीजन 11' के सेट से एक गंभीर खबर सामने आई है। केपटाउन में शो की शूटिंग के दौरान स्टंट करते हुए एक हादसा हुआ जिसमें अभिनेता वरुण सूद को चोट लग गई। वरुण सूद को चोट लगते ही उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें तीन से चार दिन आराम करने की सलाह दी है। बता दें कि सारे स्टंट एक्सपर्ट की देख रेख में किए जा रहे हैं लेकिन इसके बाद भी वरुण सूद घायल हो गए। खबर के मुताबिक वरुण सूद शूटिंग के दौरान एक खतरनाक स्टंट कर रहे थे। सेट पर एक्सपर्ट मौजूद थे, लेकिन वरुण नीचे गिर गए और उन्हें चोट लग गई। बताया जा रहा है कि वरुण के हाथों में चोट आई है। चोट लगते ही वरुण के हाथ में सूजन आ गई और भयानक दर्द भी होने लगा था। ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही थी कि उनका फ्रेक्चर हुआ है, लेकिन अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद उन्हें कुछ आराम महसूस हुआ। डॉक्टर्स ने वरुण सूद को तीन से चार दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में वरुण अब पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही आगे शो की शूटिंग कर पाएंगे।

विज्ञापन



View this post on Instagram

A post shared by Varun Sood (@varunsood12)

विज्ञापन

Khatron ke khiladi 11 Varun Sood injured while performing stunt admitted to hospital
रोहित शेट्टी, वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि वरुण सूद इसे पहले रोडिज जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं। वो अक्सर खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के सेट से तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले शो की दूसरी कंटेस्टेंट अनुष्का सेन के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का सेन को कोरोना वायरस के लक्षण नहीं थे, लेकिन फिर भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।इसके बाद अभिनेत्री ने खुद को क्वारंटीन कर लिया।

Khatron ke khiladi 11 Varun Sood injured while performing stunt admitted to hospital
खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 - फोटो : सोशल मीडिया

शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' के बाकि कंटेस्टेंट्स सतर्क हो गए हैं और सभी का टेस्ट करवाया गया था। अच्छी बात ये है कि अनुष्का को छोड़कर बाकी के सभी प्रतियोगियों की रिपोर्ट निगेटिव आई। शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं।

इस टीवी रियलिटी शो में राहुल वैद्य, निक्की तम्बोली, अभिनव शुक्ला, सौरभ राज जैन, आस्था गिल, सना मकबूल, महक चहल, वरुण सूद, दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह इस बार भाग ले रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed