फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Khatron Ke Khiladi 11: Rohit Shetty Wraps Shooting Says Feel Blessed We Got Through Without Any Hurdles

खतरों के खिलाड़ी 11: केपटाउन में पूरी हुई शो की शूटिंग, रोहित शेट्टी ने टीम का जताया आभार

Mon, 21 Jun 2021 09:34 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Jun 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 11: Rohit Shetty Wraps Shooting Says Feel Blessed We Got Through Without Any Hurdles
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

कलर्स का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन की शूटिंग केपटाउन में चल रही थी, जो अब पूरी हो चुकी है। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर कर दी है। रोहित शेट्टी ने शो से जुड़ी सभी लोगों का आभार भी जताया है कि वे कोरोना संकट के बीच शूटिंग के लिए आए।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें उनका साइड लुक नजर आ रहा है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, '42 दिनों की लंबी, पागलपन से भरी और एक्शन से भरपूर राइड का अंत हो गया! यह सीजन बेहद खास था। जब पूरी दुनिया डर के साये में थी, तब शो से जुड़े सभी लोगों, शूटिंग के काम से जुड़े सदस्य, कलर्स के दल, स्टंट टीम और प्रतिभागियों ने बहुत साहस एवं प्रतिबद्धता दिखाई, जिस वजह से ही तमाम कठिनाइयों के बावजूद यह सीजन मुमकिन हो पाया। मैं सच में खुद को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं और भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं बिना किसी परेशानी के इस सीजन की शूटिंग पूरी हो गई।'

Khatron Ke Khiladi 11: Rohit Shetty Wraps Shooting Says Feel Blessed We Got Through Without Any Hurdles
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित आगे लिखते हैं, 'अब मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि हम शो को एक अलग लेवल पर लेकर जा रहे हैं। अब मैं आपके साथ इस सफर को साझा करने का और इंतजार नहीं कर सकता। केपटाउन को अलविदा और मुंबई में वापसी। खतरों के खिलाड़ी 11 जल्द आ रहा है।'

बता दें, इस सीजन में राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, दिव्यांका त्रिपाठी, आस्था गिल, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, सना मकबुल, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट में से एक राहुल वैद्य टॉप 5 में पहुंच गए हैं। उनके अलावा अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, दिव्यांका त्रिपाठी और विशाल आदित्य सिंह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed