फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   KD Pathak at Crossroads with Family and Righteousness Lurking behind him

अदालतः कर्तव्य एवं परिवार के बीच फंसे केडी की कशमकश

Thu, 21 Feb 2013 11:40 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 21 Feb 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
KD Pathak at Crossroads with Family and Righteousness Lurking behind him

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित शो 'अदालत' के एपीसोड में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।

विज्ञापन


मुकदमों को जीतने के अद्भुत ट्रैक रिकार्ड एवं निर्दोषों को मुक्त कराने की विशिष्टता का उदाहरण पेश करने वाले केडी पाठक (रोनित रॉय) अब जिन्दगी के दोराहे पर खड़े हैं, क्योंकि नियति ने अब उन्हें एक पेचिदा स्थिति में डाल दिया है और उन्हें दो में से एक को चुनना है।

अपने पिता करणवीर शेखावत, जो एक बड़े व्यवसायी हैं, के आदेश पर केडी अपने घर जयपुर उनसे मिलने जाते हैं। घर-परिवार के माहौल से दूर रहने वाले के डी का घर आना एक अटपटे मिलन के समान है। वह 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद घर आये हैं। एक तरफ जहां पिता और पुत्र में शीतयुद्ध अभी भी जारी है, वहीं दूसरी तरफ उनकी दादी, मां एवं भाई उनके घर आने से काफी खुश हैं।
विज्ञापन


अपने परिवार के साथ बातचीत के दौरान केडी को पता चलता है कि उसका छोटा भाई गोल्डी अपनी मंगेतर की हत्या के मामले में फंस गया है।

केडी अपने क्लाइंट के लिए नहीं, बल्कि न्याय के लिए खड़ा रहता है और वह सत्य को हाशिये पर रखकर कोई भी मुकदमा नहीं लड़ता है।

क्या न्यायालय में निर्दोषों को बचाने वाला केडी इस बार अपने परिवार के लिए अपने आदर्श को बदल देगा। यदि सच्चाई उसके भाई के पक्ष में नहीं होगी तो क्या केडी अपने परिवार के दवाब में आकर कार्य करेगा अथवा क्या वह अपने परिवार से नाता तोड़ लेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि केडी एक बार नैतिकता के आधार पर अपने घर से चला गया था और उसका आदर्शवादी सिद्धांत गलत मार्ग पर चलने वाले लोगों का पक्ष कभी नहीं ले सकती।

क्या केडी अपने पिता से खराब होते रिश्ते को सुधारने में सक्षम होगा अथवा क्या उसकी सच्चाई परिवार में विवाद को और अधिक बढ़ायेगी। टेलीविजन के लोकप्रिय कलाकार दर्शन जरीवाला, माया अलग, मानव गोहिल और दीपाली पंसारे इस शो में केडी के परिजनों की भूमिका निभाते नजर आएंगे।


क्या केडी मामले की तह में जा कर अपने भाई को निर्दोष साबित करने में सफल होगा? जानने के लिए देखिये 'अदालत' का यह एपिसोड, इस शनिवार एवं रविवार को शाम 7.30 बजे केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed