फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   KBC 13: Rashmi Rajendra Kadam could not answer this question of 25 lakhs, do you know?

KBC 13: रश्मि राजेंद्र कदम नहीं दे पाईं 25 लाख के इस सवाल का जवाब, क्या आप जानते हैं ?

Thu, 07 Oct 2021 01:26 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 07 Oct 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
KBC 13: Rashmi Rajendra Kadam could not answer this question of 25 lakhs, do you know?
रश्मि राजेंद्र कदम - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का सबसे पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और कंटेस्टेंट के बीच होने वाली बातचीत भी दर्शकों को शो से बांधे रखती है। आज का शो भी बेहद रोचक रहा, जहां महाराष्ट्र के पुणे की रहने वालीं रश्मि राजेंद्र हॉट सीट पर बैठी थीं। शो में रश्मि ने न सिर्फ अमिताभ बच्चन के ढेर सारी बाते की, बल्कि उन्होंने कहा कि आप क्रिटेव हैं, मतलब आपमें डिटेलिंग हैं, इस बात को सुनकर बिग बी काफी खुश हो जाते हैं।  रश्मि ने शो में 12 लाख 50 हजार रुपये की राशि जीती। 
विज्ञापन


12 लाख 50 हजार रुपये के सही जवाब देने के बाद रश्मि राजेंद्र कदम 25 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे पाई। उन्हें 25 लाख के सवाल का जवाब नहीं पता था और न ही उनके पास कोई लाफ लाइन बची थी। ऐसे में रश्मि किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं लिया, क्योंकि गलत होने पर वह सीधे 12 लाख 50 हजार से 3 लाख 20 हजार तक पहुंच जातीं। 
विज्ञापन


आज पूछे गए 15 सवाल और इनके जवाब-
 
सवाल: किस भारतीय फिल्म निर्माण कंपनी ने, अपने परिवार के जहाज निर्माण की विरासत के सम्मान में, अपने लोगों में एक जहाज का चित्र रखा था?
जवाब: वाडिया मूवीटोन

सवाल: एक उपकरण के रूप में चॉपस्टिक्स का प्राथमिक कार्य क्या होता है?
जवाब: भोजन करने में इस्तेमाल होना

सवाल: कौन सा शब्द कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे द्वारा अभिनीत इस फिल्म के शीर्षक को पूरा करेगा: “पति, पत्नी और _______”?
जवाब: वो

सवाल: इनमें से क्या एक स्मार्टफोन को अनलॉक करने का फीचर नहीं है?
जवाब: डीएनए रिकग्निशन

सवाल: इनमें से किस नाम का अर्थ ‘चंद्रमा’ है?
जवाब: इंदु

सवाल: ऑडियो क्लिप को सुनकर इस अभिनेत्री को पहचानिए? (Audio Question)
जवाब: दीपिका पादुकोण

सवाल: इनमें के किस स्थान पर आप समुद्र तट पर सैर नहीं कर पाएंगे?
जवाब: उमरखेड

सवाल: इस प्रकार की छवि का उपयोग करके किए जाने वाले मनोवैज्ञानिक परीक्षण की यह विधि क्या कहलाती है?
जवाब: रोशार्क टेस्ट

सवाल: इनमें से कौन सा नाम इस फिल्म का शीर्षक है? (Video Question)
जवाब: साइना

सवाल: इनमें से कौन सा पक्षी अपनी आंखों के सॉकेट के अंदर अपनी आंखों को घुमा नहीं सकता है?
जवाब: उल्लू

सवाल: पुराणों के अनुसार श्री कृष्ण और रुक्मिणी के किस पुत्र का अपहरण कर समुंद्र में फेंक दिया गया था जहां उन्हें एक बड़ी मछली ने निगल लिया था?
जवाब: प्रद्यम्न

सवाल: इनमें से कौन सा देश दुनिया में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक है?
जवाब: ब्राजील

सवाल: राफेल उड़ाने के लिए दस्ते में चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला फाइटर कौन हैं?
जवाब: शिवांगी सिंह

सवाल: किस अमेरिका मिशनरी ने समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले को बतौर शिक्षक के रूप में प्रशिक्षित किया, जिससे सावित्रीबाई फुले की पहचान भारत की पहली महिला शिक्षिका के रूप में हुई?
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब: सिंथिया फरार



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed