फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   KBC 13: Dr Ashwani Kumar quits the game on the question of 12 lakhs do you know the answer to this question related to history

KBC 13: अंग्रेजों से जुड़े 12 लाख के सवाल पर डॉ. अश्विनी कुमार ने छोड़ा गेम, क्या आप जानते हैं इसका जवाब?

Thu, 30 Sep 2021 11:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 30 Sep 2021 11:49 PM IST
सार

शो के आज के एपिसोड में अमिताभ के सवालों का जवाब देते नजर आए डॉ. अश्विनी कुमार सिन्हा। डॉ. अश्विनी ने 6 लाख 40 हजार रुपये की धनराशि जीती।

विज्ञापन
KBC 13: Dr Ashwani Kumar quits the game on the question of 12 lakhs do you know the answer to this question related to history
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन के मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन ने लगातार दर्शकों को खुद से बांधे रखा है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कई सालों से 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट कर रहे हैं। शो के आज के एपिसोड में अमिताभ के सवालों का जवाब देते नजर आए डॉ. अश्विनी कुमार सिन्हा। 

विज्ञापन

डॉ. अश्विनी ने मंगलवार को ही हॉटसीट अपने नाम कर ली थी, लेकिन अनके हॉटसीट पर बैठते ही हूटर बज गया और खेल खत्म करना पड़ा। इस वजह से आज का एपिसोड में उन्होंने खेल को शुरू किया। आज के एपिसोड में खेलते हुए डॉ. अश्विनी  6 लाख 40 हजार रुपये जीतकर अपने घर लौटें। बस्तर, छत्तीसगढ़ के रहने वाले डॉ. अश्विनी सशस्त्र सीमा बल में काम करते हैं।

विज्ञापन

KBC 13: Dr Ashwani Kumar quits the game on the question of 12 lakhs do you know the answer to this question related to history
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, उन्होंने 12 लाख के सवाल पर गेम को क्विट करने का फैसला किया। जिसके बाद खेल को वहीं रोक दिया गया। अमिताभ बच्चन ने डॉ. अश्विनी पूछा कि अंग्रेजों ने क्या रोकने के लिए ”ग्रेट हेज ऑफ इंडिया” का निर्माण किया था? इस सवाल के जवाब के लिए उन्हें नमक की तस्करी, पलायन कर रहे बागान मजदूर, शरणार्थियों का आगमन और राजनितिक विद्रोह चार विकल्प दिए गए। इसका सही जवाब ”नमक की तस्करी” था।

KBC 13: Dr Ashwani Kumar quits the game on the question of 12 lakhs do you know the answer to this question related to history
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

शो के दौरान कैप्टन विक्रम बत्रा से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए डॉ.अश्विनी ने बताया कि वह एक ट्रेनिंग के दौरान विक्रम बत्रा से मिले थे और उनकी शहादत के बाद उनके पैरेट्स से भी मिले थे। उन्होंने यह भी बताया कि वह सशस्त्र सीमा बल में वहां के कुत्तों और घोड़ों को ट्रेन करते हैं, जहां उनकी पोस्टिंग वॉर जोन में होती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed