{"_id":"8489f9be-5ba9-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kavita-kaushik-loves-surprising-audience","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविता को पसंद है दर्शकों को चकित करना","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कविता को पसंद है दर्शकों को चकित करना
मुम्बई/आईएएनएस
Updated Fri, 11 Jan 2013 10:14 AM IST
विज्ञापन
टेलीविजन धारावाहिक 'एफ.आई.आर' में पुलिस अधिकारी चंद्रमुखी चौटाला की भूमिका करने वाले अभिनेत्री कविता कौशिक अपने नए धारावाहिक 'तोता वेड्स मैना' के प्रदर्शन का इंतजार कर रही हैं। उनके मुताबिक उन्हें दर्शकों को नई भूमिका के साथ चकित करना पसंद है।
विज्ञापन
कविता ने कहा, "मैं पिछले सात साल से 'एफ.आई.आर' कर रही हूं। बतौर कलाकार आप अलग-अलग तरह की भूमिका करना चाहते हैं। आपके दर्शक के प्रति आपकी कुछ जिम्मेदारी होती है। मुझे हमेशा ऐसी चीजें मिलती हैं जिससे मैं अपने अभिनय और अलग तरह की भूमिका से दर्शकों को चकित कर देती हूं।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "मैना का किरदार ऐसा ही है। मुझे उम्मीद है कि यह चंद्रमुखी की तरह एक बेहतरीन किरदार साबित होगा।"
इन दोनों कार्यक्रम के बीच के अंतर के बारे में कविता का कहना है कि 'एफ.आई.आर' एक हास्य कार्यक्रम है जबकि 'तोता और मैना' बेहद वास्तविक है। कविता का मानना है पिछले कुछ सालों में छोटे पर्दे के कार्यक्रमों की कहानी और विषयवस्तु में खास सुधार देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन