फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kavita Kaushik back as Chandramukhi Chautala on F.I.R.!

चंद्रमुखी चौटाला करेंगी 'FIR' में वापसी!

Tue, 02 Jul 2013 08:54 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 02 Jul 2013 08:54 PM IST
विज्ञापन
Kavita Kaushik back as Chandramukhi Chautala on F.I.R.!

सब टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'FIR' में चंद्रमुखी चौटाला (कविता कौशिक) वापसी कर सकती है। दरअसल सब टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'FIR' ने कुछ समय पहले ही 20 साल का लीप लिया है।

विज्ञापन


लीप लेने के कारण इस शो से चंद्रमुखी चौटाला (कविता कौशिक) जो कि काफी लंबे समय से 'FIR' में दर्शकों का मनोरंजन कर रही थी, को गायब कर दिया गया।

चंद्रमुखी चौटाला के बजाय 'FIR' में नया कैरेक्टर 'ज्वालामुखी चौटाला' (चित्राक्षी रावत) दिखाई दे रही है। लेकिन दर्शक चंद्रमुखी चौटाला (कविता कौशिक) को बहुत मिस कर रहे थे जिससे 'FIR' की रेटिंग काफी गिर गई थी।
विज्ञापन


ऐसे दावे किए गए थे कि लीप के बाद शो में डबल मनोरंजन होगा लेकिन सभी दावे धरे के धरे रह गए। ऐसे में संभव है कि 'FIR' में चंद्रमुखी चौटाला (कविता कौशिक) की नए रूप में वापसी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मार्च 2013 में अमर उजाला को कविता कौशिक ने बताया था कि 'वो 'FIR' में वापसी नहीं करना चाहती'

एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक शो के निर्माता भी फिलहाल चंद्रमुखी चौटाला (कविता कौशिक) को लाने के पक्ष में नहीं है।

वाकई चंद्रमुखी चौटाला अपने बिंदास और रोबीले अंदाज में नजर आएंगी या नहीं, ये तो वक्त बताएगा। लेकिन इतना तय है कि चंद्रमुखी चौटाला की जगह ज्वालामुखी चौटाला लोकप्रिय नहीं हो पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed