फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kaun Banega Crorepti Season 9 Will Witness These Major Changes Amitabh Bachchan

KBC के 9वें सीजन में सात करोड़ के लिए खेल सकेंगे कंटेस्टेंट, और भी हुए हैं बदलाव

Thu, 24 Aug 2017 12:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 24 Aug 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepti Season 9 Will Witness These Major Changes Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन
टीवी के सबसे मशहूर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के नौवें सीजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार का सीजन पिछले सभी सीजन के मुकाबले काफी अलग होने वाला है। अमिताभ बच्चन 28 अगस्त से रात 9 बजे केबीसी लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन


साल 2000 में 'कौन बनेगा करोड़पति' की शुरुआत हुई थी और तभी से ये शो लोगों के दिल पर छा गया। जानिए क्या-क्या बदलाव होंगे इस बार केबीसी में-
विज्ञापन


- इस बार कंटेस्टेंट में फोन-अ-फ्रेंड की जगह वीडियो-अ-फ्रेंड लाइफलाइन होगी यानि आप अपने दोस्त से वीडियो कॉल कर पाएंगे।

पढ़ें: इस हीरोइन को सचमुच की देवी मान पैर छूते थे लोग, अमिताभ और शशि कपूर भी थे कायल
विज्ञापन
विज्ञापन


- शो के इस सीजन में कोई सेलेब्रिटी फिल्म प्रमोशन के लिए हॉट सीट पर नजर आएगा। हालांकि वो चैरिटी के लिए खेल सकते हैं।

- केबीसी का प्राइज मनी 1 करोड़ से बढ़ाकर 7 करोड़ कर दिया गया है। जो कंटेस्टेंट 1 करोड़ जीत लेंगे वो जैकपॉट के जरिये सीधे 7 करोड़ के लिए खेल सकते हैं।

पढ़ें: सदियों में एक ही बार पैदा होता है अमिताभ बच्चन जैसा स्टार, ये किस्सा बयां कर रहा उनकी बादशाहत

- इसके अलावा कंटेस्टेंट अपने साथ एक जोड़ीदार भी शो में ले जा सकेंगे। इस जोड़ीदार को लाइफलाइन के तौर पर यूज किया जा सकता है।

- इस बार शो के अंत में मिलने वाले बड़े चेक से भी छुटकारा मिल जाएगा। प्राइज मनी सीधे विजेता के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed