{"_id":"b98a2f92-1394-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"kashif-qureshi-threatens-to-big-boss-on-day-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 6 डे थ्री: काशिफ ने दी चेतावनी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 6 डे थ्री: काशिफ ने दी चेतावनी
- अनुराधा गोयल
Updated Thu, 11 Oct 2012 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलो फ्रैंड्स! कल हमने आपको बिग बॉस के घर के सेकेंड डे के बारे में बताया था। अपनी सीरिज को आगे बढ़ाते हुए हम आपको आज बिग बॉस 6 की तीसरी सीरिज यानी डे 3 के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
जैसा कि हमने आपको कल बताया था कि डे 3 में क्या होने वाला है, इस एपीसोड में वाकई लोग अपने असल रूप में आ गए हैं।
बिग बॉस के घर में दूसरे दिन से ही एक टास्क चल रहा था जिसमें प्रतिभागियों को जोकर बनकर तराजू पर पानी रखना था जिसमें दूसरी तरफ कोई ना कोई प्रतिभागी बैठा होगा। ये टास्क लक्जरी बजट में ज्यादा से ज्यादा अंक पाने के लिए किया जा रहा था। इस टास्क में राजीव को सबसे अच्छा परफॉमर माना गया और नवज्योत सिंह सिद्दू को सबसे खराब परफॉमर माना गया।
विज्ञापन
सपना नजर आई मस्ती के मूड में
सपना सुबह से ही मस्ती के मूड में नजर आई। कभी वो घर के सदस्यों को उल्लू बनाती दिखाई दी, तो कभी नाचती-गाती दिखी। सना अपने कंट्रोवर्शिल विज्ञापन के बारे में बात करती नजर आईं। वहीं सपना ने डेलनाज को खुश करने के लिए उसका नया हेयर स्टाइल बनाया। एक तरफ संपत सपना को साड़ी बांधते नजर आई। तो दूसरी तरफ सिद्दू जी संपत और सपना को सिटी बजाना सीखा रहे थे।
विज्ञापन
लड़ाईयां हुई शुरू
सना और करिश्मा के खिलाफ उर्वशी और घोष नजर आईं तो कैप्टन निकेतन, काशिफ के व्यवहार से परेशान नजर आए। वही सना काशिफ को करिश्मा के पीछे धूमने के बजाय काम करने की सलाह देती नजर आई। घर के सदस्यों में आपस में काफी समय तक घर के लक्जरी बजट में मिले पैसों से खाने-पीने के सामान को लेकर बहस चलती रहीं।
काशिफ ने बिग बॉस को दी धमकी
राजीव के व्यवहार से खफा काशिफ कैमरे के सामने धमकी देती नजर आए कि वो बात बढ़ने पर मार-पीट पर भी उतारू हो सकते है। यानी काशिफ ने बिग बॉस को साफ-साफ चेतावनी दे दी है कि यदि राजीव ने उनसे पंगा लिया या उन्हें कुछ भी उल्टा-सीधा बोला तो वे राजीव से हाथापाई पर उतारू हो जाएंगे।
राजीव का इमोशनल ड्रामा है चालू
सिद्दू के सामने राजीव का डेलनाज का चैप्टर अभी भी चालू है। राजीव डेलनाज को मनाने की हर संभव कोशिश कर रहा है, इधर डेलनाज इन सबसे बेहद इरिटेट हो रही है और राजीव को बिल्कुल भाव नहीं दे रहीं।
संपत ने दिया अपना बायोडाटा
गुलाबी गैंग की मालकिन संपत अपने परिवार और काम की बातें करती नजर आईं। संपत ने तो इमोशनल होकर यहां तक कह दिया कि विजेता बनने पर वो सारी धनराशि को बच्चों और महिलाओं के लिए सामाजिक काम में खर्च कर देगी।
इस एपीसोड की समाप्ति पर सलमान खान सभी को ज्ञान का पाठ पढ़ाते हुए कहते नजर आएं- दुनिया को है सुधारना तो लीडर बन, देश का नहीं तो कम से कम मोहल्ले का तो लीडर बन।
इस सप्ताह नॉमिनेशन में असीम त्रिवेदी, दिनेश, सपना और करिश्मा कोटक में किसे बिग बॉस 6 से बाहर हो जाना चाहिए?