फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   karishma kotak out from bigg boss house

जादुई तरीके से करिश्मा हुईं 'बिग बॉस' से बाहर

Thu, 27 Dec 2012 12:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 27 Dec 2012 12:06 PM IST
विज्ञापन
karishma kotak out from bigg boss house

दो दिन पहले ही 'बिग बॉस' में सबसे खूबसूरत प्रतिभागी का खिताब जीतने वाली करिश्मा कोटक बुधवार की शाम 'बिग बॉस' के घर से बाहर हो गईं। करिश्मा के बाहर होने की वजह से सभी घर वाले शॉक रह गये। किसी को यकीन नहीं था कि वह इस बार आउट हो जायेंगी। वैसे करिश्मा के अलावा दो अन्य प्रतिभागी बाल-बाल बच गईं। वो थीं सपना और सना।

विज्ञापन


'बिग बॉस' के घर से करिश्मा के जाने का तरीका भी चौकाने वाले रहा। हुआ यूं कि 'बिग बॉस' के घर में एक मैजिक शो का आयोजन किया गया। जिसमें जादूगर ने तीन डिब्बों में करिश्मा, सना और सपना को रखा। दो बार उन्हें गायब करने के प्रयास किये लेकिन तीनों गायब नहीं हुईं। तीसरी बार सपना और सना तो वापस आ गईं, लेकिन करिश्मा छू-मंतर हो गईं। जादू खत्म होते ही जादूगर ने अपना बोरिया बिस्तर समेटा और चलता बना।
विज्ञापन


 जादूगर के जाने के बाद सभी घर वाले करिश्मा को ढूंढ़ने लगे। किसी ने कहा बेड के नीचे होगी तो कोई बोला बाथरूम में। तभी अनाउंसमेंट हुआ कि घर से बेघर करने की प्रक्रिया संपन्न हुई और करिश्मा घर से बाहर हो गईं। इस प्रक्रिया से घर में मौजूद सभी निराश हुए। थोड़ी ही देर बाद करिश्मा ने घर में लगे पीसीओ बूथ पर फोन किया और सभी घर वालों को बाय बोला। उनका फोन राजीव ने उठाया, जबकि फोन करिश्मा के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड निकेतन उठाना चाहते थे। इस वजह से निकेतन और राजीव के बीव गर्मागर्मी भी हुई। घर से बाहर निकलने के बाद करिश्मा कोटक ने कहा कि उनका बाहर होना खुद उनके लिये आश्चर्यजनक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करिश्मा सबसे 'खूबसूरत' और राजीव 'चिपकू'
क्रिसमस पर 'बिग बॉस' के घर में भी खुब जश्न मनाया गया। इस मौके पर यहां एक शो का आयोजन भी किया गया। इस शो के होस्ट थे सना और इमाम। इस शो में कंटेस्टेंट को अलग-अलग खिताबों से नवाजा गया। अक्सर रोने वाली आश्का को रोंदू का खिताब दिया गया। करिश्मा कोटक को सबसे खुबसूरत कंटेस्टेंट के खिताब से नवाजा गया। इसमें अव्वल रहे इमाम सिदि्दकी जिन्हें पांच अवार्ड मिले। इमाम को ढोंगी, बदतमीज, डरावने जैसे खिताब मिले।


 राजीव को सबसे चिपकू सदस्य का खिताब मिला। सना को सबसे खुशमिजाज कंटेस्टेंट का खिताब दिया गया। शो के बाद एक पल के लिए इमाम और सपना एक साथ नजर आए। शाम के वक्त घर में सैंटा क्लॉज ने प्रवेश किया और घरवालों को गिफ्ट बांटे। बिग बॉस ने उर्वशी और उनके फेवरेट कंटेस्टेंट को कंफेशन रूम में बुलाकर शानदार खाना खिलाया। इस खास कार्यक्रम में सना ने शानदार डांस भी पेश किया। तो इमाम के अवार्ड लेने का अंदाज भी सबसे अलग था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed