{"_id":"58db67994f1c1bf64c63d9dd","slug":"karan-patel-s-wife-ankita-shuts-trolls-who-targetted-her-for-darker-skin-tone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रंग को लेकर पति से हुई तुलना को यूं भड़क उठी ये एक्ट्रेस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रंग को लेकर पति से हुई तुलना को यूं भड़क उठी ये एक्ट्रेस
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Wed, 29 Mar 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
अंकिता भार्गव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी एक्टर करन पटेल वैसे तो कई बार ट्रोल्स और लोगों के गुस्से का शिकार हुए हैं लेकिन हाल ही में इनका शिकार बनीं करन की बीवी और एक्ट्रेस अंकिता भार्गव। कुछ लोगों ने अंकिता भार्गव को लेकर रंग भेद टिप्पणी की और कहा कि वो अपने हस्बैंड से भी काली हैं।
विज्ञापन
पति करन पटेल के साथ अंकिता भार्गव
इसके बाद अंकिता ने ट्रोल्स को जो जवाब दिया उससे लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं।
इन ट्रोल्स को मजा चखाते हुए अंकिता ने लिखा, 'मैं इतनी खोखली और कमजोर नहीं हूं कि मुझे अपने रंग को लेकर कोई कॉम्पलेक्स होगा। टीवी इंडस्ट्री में मेरे जितने भी दोस्त और जानने वाले हैं मैं उनसे कहीं ज्यादा सुंदर हूं और सांवली भी हूं। रही बात मेरे पति करण के मुझसे ज्यादा गोरे होने की, तो इससे क्या फर्क पड़ता है।
हम अंग्रेजों के शासन में नहीं रह रहे हम सांवले हैं और यही हमारी पहचान है। मेरे हिसाब से मैं अभी भी एक अच्छी पत्नी, बेटी और दोस्त हूं और हर दिन कुछ नया सीखती हूं और करती हूं। हर रोज मैं आगे बढ़ रही हूं।'
बीवी के इस रिएक्शन के बाद करन पटेल को उन पर और भी गर्व हो रहा होगा। बता दें कि करन इन दिनों टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' में लीड रोल निभा रहे हैं।